फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   2.97 lakh children in the district will get relief from examination

जिले में 2.97 लाख बच्चों को परीक्षा से मिलेगी राहत

Thu, 09 Sep 2021 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
2.97 lakh children in the district will get relief from examination
बलिया। जिले के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में पढ़ाई प्रारंभ होने से पहले ही परीक्षा पर रोक लगा दी गई है। इससे जिले के 2249 परिषदीय स्कूलों के करीब 2.97 लाख बच्चों को परीक्षा के राहत मिलेगी। कोरोना काल में करीब डेढ़ साल तक स्कूली पढ़ाई से वंचित इन बच्चों के लिए त्रैमासिक व छमाही परीक्षा का सामना करना दुरूह प्रतीत हो रहा था, जिससे सरकार के फैसले ने आसान कर दिया है।
विज्ञापन

वैसे इस फैसले के पीछे विभाग का मानना है कि कोरोना की दूसरी लहर के भयावह रूप को देखने और अनुभव करने के बाद बच्चे स्कूल आ रहे हैं। उन पर स्कूल आते ही पढ़ाई का बोझ डालने की जगह सहज वातावरण दिया जाएगा। हालांकि बीते एक सितंबर से कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यालय तो खुल गए है, लेकिन पुस्तकों का अभाव और अध्यापकों की मनमानी पढ़ाई में रोड़ा अटका रही है। विद्यालयों को पूर्व निर्धारित समय सारिणी के अनुसार संचालित किया जाएगा। जिन विद्यालयों में बच्चे अधिक संख्या में उपस्थित हो रहे हैं वहां पठन-पाठन तीन-तीन घंटे की दो पालियों में संचालित किया जाएगा। ऐसे विद्यालय जहां बच्चों के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध है वहां एक ही पाली में सुबह 8 से दोपहर 3 बजे तक स्कूल का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

पढ़ाई के अलावा बच्चों को सुनाई जाएगी कहानी
कक्षा 6 से 8 तक में हिन्दी और गणित विषय के अध्ययन पर अधिक जोर दिया जाएगा। साथ ही विज्ञान व अंग्रेजी विषय पर भी ध्यान दिया जाएगा। कक्षा 1 से 5 में प्रतिदिन एक घंटे गणित व एक घंटा हिन्दी की पढ़ाई कराई जाएगी। शेष समय में बच्चों के साथ खेलकूद की गतिविधियों के साथ बच्चों को पुस्तकालय की पुस्तकें पढ़ने का अवसर दिया जाएगा। खेल की गतिविधियां संचालित करने के साथ ही साथ ही पहले और दूसरे सप्ताह में रोजाना बच्चों को एक शिक्षाप्रद कहानी सुनाई जाएगी। उत्तर प्रदेश दूरदर्शन पर प्रतिदिन सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक ई-पाठशाला का आयोजन किया जाएगा। ई पाठशाला के संचालन के लिए प्रदेश स्तर से कक्षावार एवं विषयवार शैक्षणिक सामग्री प्रत्येक रविवार को सुबह 10 बजे वाट्सएप ग्रुप से शिक्षकों को दी जाएगी। शिक्षक उस सामग्री को अभिभावकों के वाट्सएप ग्रुप में साझा करेंगे। राज्यस्तर से प्रत्येक शनिवार को वाट्सएप के माध्यम से साप्ताहिक क्विज प्रतियोगिता की सामग्री भी साझा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक करेंगे होम विजिट
जो बच्चे स्कूल नहीं आ रहे हैं, शिक्षक उनके घर जाकर अभिभावकों से संपर्क कर उनकी काउंसलिंग कर उन्हें बच्चों को स्कूल भेजने के लिए तैयार करेंगे।
एक नजर जिले के परिषदीय स्कूलों पर:
प्राइमरी स्कूली-1598
उच्च प्राथमिक विद्यालय- 259
कंपोजिट विद्यालय- 392
कक्षा एक से आठ के स्कूलों और उनमें पढ़ने वाले बच्चों की लिखित और मौखिक परीक्षा नहीं लेने का निर्देश प्राप्त हुआ है। इसे सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को अग्रसारित कर दिया है। ताकि शासन के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित हो सकें। - शिव नारायन सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed