फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   192 teachers are getting salary on a same PAN number in up

यूपी के शिक्षा विभाग में फिर सामने आई गड़बड़ी, इस एक दस्तावेज पर 192 शिक्षकों को मिल रहा वेतन

Sun, 28 Jun 2020 12:41 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 28 Jun 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
192 teachers are getting salary on a same PAN number in up
जारी पत्र - फोटो : अमर उजाला

यूपी में अनियमित एवं नियम के विरुद्ध बेसिक शिक्षा विभाग में कामकाज कैसे होता है यह फिर से सामने आया है। सूबे के परिषदीय विद्यालयों में तैनात 192 अध्यापकों के एक ही पैन नंबर पर वेतन लेने का मामला उजागर हुआ है। इस सूचना के बाद बेसिक शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा है। मामला सामने आते ही बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी कार्रवाई की दुहाई दे रहे हैं। 

विज्ञापन


महानिदेशक, स्कूल शिक्षा के एक पत्र को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। महानिदेशक ने गत 26 जून को सूबे के बेसिक शिक्षा अधिकारी को एक पत्र प्रेषित किया है। महानिदेशक ने अपने पत्र में जानकारी दी है कि प्रदेश शासन द्वारा फर्जी शिक्षकों के संबंध में जिलास्तरीय समिति के स्तर से जांच चल रही है। इसके अलावा एसआईटी द्वारा भी जांच की जा रही है। विभाग द्वारा मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से शिक्षकों की सेवा संबंधी विवरण व अभिलेखों का डिजिटलीकरण किया जा रहा है ।

विज्ञापन

192 teachers are getting salary on a same PAN number in up
जारी पत्र - फोटो : अमर उजाला

महानिदेशक विजय किरन आनन्द द्वारा प्रेषित पत्र में स्पष्ट किया गया है कि माह मई 2020 के वेतन भुगतान के परीक्षण से सूबे में 192 ऐसे प्रकरण संज्ञान में आए हैं, जिसमें एक ही नाम व पैन नंबर की दो अलग अलग इंट्री विभिन्न जनपदों की फ़ाइलों में सम्मिलित हैं, परन्तु बैंक अकाउंट नंबर अलग हैं। इसी तरह 24 प्रकरण ऐसे हैं, जिसमें एक ही बैंक अकाउंट नंबर दो भिन्न शिक्षकों के सम्मुख अंकित है। महानिदेशक आनन्द ने तत्काल सत्यापन कर दो दिन में आख्या तलब की है ।

बलिया जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवनारायण सिंह ने गत 27 जून को जिले के समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर स्पष्ट किया है कि महानिदेशक की सूची में जनपद के 11 शिक्षकों का नाम हैं। उन्होंने 11 शिक्षकों के शैक्षिक, प्रशिक्षण, जाति, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व पैन कार्ड के साथ सेवा पुस्तिका व सम्बंधित पत्रावली सहित उनके कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया है।

192 teachers are getting salary on a same PAN number in up
बैंक अकाउंट की डिटेल - फोटो : अमर उजाला

इन लोगों के नाम शामिल

सूची में शिक्षा क्षेत्र रेवती की गर्ल्स अपर प्राइमरी स्कूल सहतवार की एकता सिंह, नगरा अपर प्राइमरी स्कूल के अब्दुल भरसारी स्कूल के हमीद अंसारी, चिलकहर के प्राथमिक विद्यालय वसंत पांडे के पूरा के रमाकांत यादव, गढ़वाल ब्लॉक के 3 शिक्षक उच्च प्राथमिक विद्यालय इक्वारी के हरिहर प्रसाद यादव, प्राथमिक विद्यालय कोपवा बहादुरपुर के गौतम गुप्ता तथा प्राथमिक विद्यालय सारे नंबर 1 के महात्मा यादव, सीयर के प्राथमिक विद्यालय गौरव कुशवाहा के संगीता यादव, बेलहरी के उच्च प्राथमिक विद्यालय बजरहा के अजय कुमार पांडे, गरवार के प्राथमिक विद्यालय बहादुरपुर के गौतम गुप्ता रसड़ा के प्राथमिक विद्यालय खीरा पुलीकेसी बचन सिंह शिक्षा से दुकान के उच्च प्राथमिक विद्यालय बसंतपुर के गुलाब से शिक्षा से हनुमानगंज के प्राथमिक विद्यालय बहादुरपुर की श्याम दुलारी का नाम शामिल है।

विज्ञापन

192 teachers are getting salary on a same PAN number in up
बैंक अकाउंट की डिटेल - फोटो : अमर उजाला

एक ही पैन नंबर पर वेतन लेने के मामले में दोषी पाए गए सभी 11 शिक्षकों को सोमवार को कार्यालय में अपने मूल दस्तावेजों के साथ बुलाया गया है। जांच के उपरांत आवश्यक कार्रवाई के लिए शासन को संस्तुति की जाएगी।
नरेन्द्र सोनकर, प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी, बलिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed