फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   एसटीएफ ने नकल के बड़े गिरोह का किया खुलासा, 10 गिरफ्तार, दो फरार

एसटीएफ ने नकल के बड़े गिरोह का किया खुलासा, 10 गिरफ्तार, दो फरार

Tue, 26 Feb 2019 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
एसटीएफ ने नकल के बड़े गिरोह का किया खुलासा, 10 गिरफ्तार, दो फरार
बांसडीह। जिले में सामूहिक नकल कराने वाले संगठित गिरोह का खुलासा यूपी एसटीएफ लखनऊ की टीम ने मंगलवार को कर दिया। सोमवार को ही एसटीएफ ने जिले के कई केंद्रों पर छापेमारी की थी और देर रात कार्रवाई चलती रही। जिसमें एसटीएफ ने परानपुर इंटर कॉलेज के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र शुक्ला, सहायक अध्यापक जितेंद्र शुक्ला समेत छह अन्य साल्वर तथा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से संबद्ध एक प्रधानाध्यापक एवं एक परिचारक समेत कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि गिरोह का सरगना शशिकांत शुक्ला और जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का कर्मचारी मोहम्मद ताहिर अभी पकड़ से बाहर हैं। एसटीएफ ने चार स्थानों से अलग विषयों की कुल 194 उत्तर पुस्तिकाएं भी बरामद की हैं। एसटीएफ इंसपेक्टर की तहरीर पर बांसडीह पुलिस ने सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 1988 व 409 419 420 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एसटीएफ गोरखपुर की टीम सोमवार को दूसरी पाली में इंटर गणित की परीक्षा समाप्त होने के कुछ समय पहले परानपुर इंटर कॉलेज पर पहुंची। एसटीएफ को जानकारी मिली थी कि इस कॉलेज के प्रधानाचार्य द्वारा उनके स्कूल का केंद्र गए बेरुआरबारी व नारायनपुर में छात्रों को अनुपस्थित कराकर उनकी कापियां सेरिया में लिखवाई जाती हैं और उन कापियों को अपने यहां के छात्रों के साथ जमा करा दिया जाता है। टीम ने परानपुर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य वीरेंद्र शुक्ला व सहायक अध्यापक जितेंद्र कुमार को हिरासत में ले लिया और उनके बताए स्थान बाबा महेंद्र दास शहीद प्रवीण सिंह शिक्षण संस्थान छोटकी सेरिया में छापेमारी कर इंटर गणित की लिखी जा ही 38 कापियों के साथ छह साल्वर को भी पकड़ लिया।
विज्ञापन

इसमें शैलेश कुमार सिंह पुत्र जय नाथ सिंह निवासी छोटकी सेरिया, अखिलेश चौहान पुत्र बजरंगी चौहान ग्राम इंदौर, भोला चौहान पुत्र विमल चौहान ग्राम छोटकी सेरिया, हृदयानंद शाह पुत्र तारकेश्वर शाह ग्राम रामपुर बांसडीहरोड, राहुल वर्मा पुत्र हरिशंकर वर्मा ग्राम छोटकी सेरिया व अनितेश वर्मा पुत्र परमात्मा वर्मा ग्राम गोरी साहपुर रहे। टीम को यह भी पता चला कि पूर्व में इंटर रसायन, भौतिक व हिंदी की परीक्षा में छात्रों को अनुपस्थित दिखाकर उनकी कापियां यहां लिखकर परानपुर भेजवाई गई थी। टीम ने इस दौरान बेरुआरबारी व नारायनपुर इंटर कॉलेजों में भी जाकर जांच पड़ताल की। देर शाम पूछताछ के दौरान एसटीएफ को जानकारी मिली कि नकल माफियाओं को डीआईओएस कार्यालय के कर्मियों की ओर से ही उत्तर पुस्तिकाएं दी जाती हैं। इसके बाद देर रात में जिला विद्यालय कार्यालय से संबद्ध प्रभारी प्रधानाचार्य अमरनाथ यादव व कर्मचारी जयनारायन यादव को भी उठा लिया। टीम ने गिरफ्तार लोगों से लिखित इंटर गणित की 38, रसायन विज्ञान 49, भौतिक विज्ञान की 52 व हिंदी की 55 कॉपियां भी बरामद की। इसके अलावा टीम ने पकड़े गए लोगों से इंटरमीडिएट गणित की चार गाइड, एक मोबाइल व अन्य नकल दस्तावेजों को भी बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed