{"_id":"5c17e9b2bdec2256c333da52","slug":"191545071026-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान-मजदूर समृद्ध होंगे तभी देश का होगा उत्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान-मजदूर समृद्ध होंगे तभी देश का होगा उत्थान
Updated Tue, 18 Dec 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। चितबड़ागांव स्थित नगर पंचायत कार्यालय के प्रांगण में किसान-मजदूर संवाद कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को नगर पंचायत अध्यक्ष केशरी नंदन त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुआ। शुभारंभ स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह, चितबड़ागांव नगर पंचायत के अध्यक्ष केशरी नंदन त्रिपाठी आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि भारत किसानों का देश है, यहां की अर्थव्यवस्था कृषि पर आधारित है, परंतु देश में किसान-मजदूर समृद्ध नहीं दिख रहे हैं। भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए किसानों के चेहरे पर मुस्कान लाना होगा। देशवासियों को किसानों-मजदूरों के उत्थान हेतु जागना होगा। अगर हमलोगों ने किसानों और मजदूरों की लड़ाई नहीं लड़ी तो फिर देश अंधकार में चला जाएगा। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि युवा चेतना का लक्ष्य है कि अन्नदाता जो भूख से मर रहा है उसकी थाली में छप्पन भोग पहुंचे। दुर्भाग्य है हमारे देश का कि जो अन्नदाता हमारी भूख को मिटाता है उसके घर में अन्न नहीं है, जो कपड़ा सिलता है उसके शरीर पर कपड़ा नहीं है, जो जूता बनाता है उसके पैर में चप्पल नहीं है। श्री सिंह ने कहा कि पूरे देश में युवाओं को जागना होगा। देश विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है, हमें जागना होगा, हम लोगों को किसानों-मजदूरों के अधिकार उन्हें दिलाना होगा। कार्यक्रम अध्यक्षता करते हुए चितबड़ागांव नगर पंचायत के अध्यक्ष केशरी नंदन त्रिपाठी ने कहा कि किसान-मजदूर समाज की रीढ़ हैं, अगर रीढ़ ठीक नहीं रहेगा तो शरीर मृतप्राय हो जाएगा। अभिराम त्रिपाठी के नेतृत्व में स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी एवं रोहित कुमार सिंह को 51 किलो के माला और बैंड-बाजा के साथ स्वागत किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य अवधेश राय, अजय राय मुन्ना, रघुपति सिंह, औसाफ उर्फ चांद, चंद्रप्रकाश सिंह कफ़्र्यू, सुनील पांडेय, दीपक त्रिपाठी, सभासद अखिलेश सिंह, जमशेद, परवेज अहमद, अफ़जाल अंसारी, शशिकांत मिश्रा ने संवाद को संबोधित किया। दिनेश त्रिपाठी ने संवाद का संचालन किया।