{"_id":"5c17e9afbdec22571f2ecafa","slug":"191545071023-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शबाब पर पहुंचने लगा धनुष यज्ञ मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शबाब पर पहुंचने लगा धनुष यज्ञ मेला
Updated Tue, 18 Dec 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैरिया। कोटवां ग्राम पंचायत अंतर्गत संत सुदिष्ट बाबा की समाधि स्थल के पास लगा धनुष यज्ञ मेला धीरे-धीरे शबाब पर पहुंचने लगा है। उधर, जिले के ददरी मेला के समापन के बाद बड़े दुकानदार अब इस मेले में पहुंचने लगे और दुकानों को लगाना शुरू कर दिया है।
इस मेले में सब्जी संग जलेबी खाने की परंपरा है। यहां सुदिष्ट बाबा का दर्शन करने, मेला घूमने या खरीदारी करने जो भी आते हैं, सब्जी के साथ जलेबी का स्वाद लेना नहीं चूकते। आलम यह है कि प्रतिदिन इस मेले में सैकड़ों कुंतल जलेबी की बिक्री होती है। दुकानदार जलेबी संग सब्जी मुफ्त में देते हैं। पूरे उत्तर भारत में यह एकमात्र मेला है, जहां सब्जी संग जलेबी का लुत्फ लोग उठाते हैं। इस मेले में आसपास के गांवों के जिला मुख्यालय के साथ ही छपरा, सीवान, भोजपुर व बक्सर जनपदों के श्रद्धालु भी आते हैं। सुदिष्ट बाबा का दर्शन पूजन कर जलेबी, सब्जी का आनंद लेकर चले जाते हैं। मेले में जलेबी, सब्जी का आनंद लेने के लिए उच्च पदों पर आसीन अधिकारियों के अलावा जनप्रतिनिधि पहुंचते हैं।