{"_id":"5c17e989bdec2256a03b637b","slug":"191545070985-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार योजनाओं के लिए महिलाओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार योजनाओं के लिए महिलाओं ने किया प्रदर्शन
Updated Tue, 18 Dec 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। बाबा गंगाराम ग्राम विकास संस्थान काजीपुर के बैनर तले महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान गरीब तथा असहाय व्यक्तियों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि प्रशासनिक अधिकारी वंशरोपण पांडेय को सौंपा।
जिसमें मांग की गई है कि गरीब जनता के लिए प्रदेश सरकार द्वारा तमाम योजनाएं संचालित की जाती हैं। लेकिन योजना गरीब और पात्रों तक नहीं पहुंच पाती है। संस्थान द्वारा विभिन्न विकास खंडों में गरीबों से आवेदन लेकर उन्हें पात्रता सूची में शामिल करने के लिए मांग शासन-प्रशासन के अधिकारियों के समक्ष रखी जाती है। मांग की गई है कि अधिकांश पात्रों के पास न तो आवास है और न ही शौचालय है। ऐसे में सरकार द्वारा चलाए गए योजनाओं का कोई मायने मतलब नहीं है। इस मौके पर मीना, आशा, देवांती, राधिका, माधुरी, जानकी, हीरा, रमावती, श्रीदेवी, धुनिया, दुलारी, राधिका सहित दर्जनों महिलाएं शामिल रही।