फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   युवक की हत्या की खुलासे की मांग को लेकर किया प्रदर्श-न

युवक की हत्या की खुलासे की मांग को लेकर किया प्रदर्श-न

Tue, 05 Jun 2018 11:55 PM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
युवक की हत्या की खुलासे की मांग को लेकर किया प्रदर्श-न
बेल्थरारोड। उभाव थाना क्षेत्र के पलिया ग्राम में बीते चार मई को अबूझहाल में रमेश पटेल की मौत के खुलासे की मांग को लेकर भारत आजाद पार्टी ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। हाथों में तख्तियां लेकर नारे लगाते सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने जुलूस निकाला तथा तहसील पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी राधेश्याम पाठक को सौंप धरना में घटना के राजफास की मांग की।
विज्ञापन

धरना स्थल पर हुई सभा में भारत आजाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र पटेल ने कहा कि पलिया ग्राम में गत चार मई की रात संदिग्ध परिस्थितियों में रमेश पटेल की मौत हो गई। शव के पोस्टमार्टम में गला दबाकर मौत की पुष्टि की गई। इस मामले में मृतक की पत्नी सोमारी देवी ने पति की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दिया, लेकिन घटना के खुलासे की बात तो दूर है ,पुलिस ने मुकदमा तक दर्ज नहीं किया। इस मामले में पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली के निर्देश पर फॉरेंसिक टीम और रसड़ा सीओ अवधेश चौधरी ने मौका मुआयना भी किया, लेकिन घटना का राजफाश नहीं हो सका। भाआपा के युवा मोर्चा के अध्यक्ष विनोद यादव ने कहा कि जब तक घटना का खुलासा नहीं होगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि धरना प्रदर्शन के बाद क्षेत्र के चट्टी-चौराहों पर नुक्कड़ सभा के माध्यम से घटना के खुलासे को लेकर जन-जागरण किया जाएगा। अंत में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंप घटना का सच उजागर करने की मांग की। इस मौके पर प्रधान शिव कुमार पासवान, भरत पटेल, रामबदन, हीरामन, उमेश ,अरुण, अवधेश, मंजू देवी, लालमती, देवासी, प्रमिला, लालसा देवी समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed