{"_id":"5abe77de4f1c1bd2618b4911","slug":"191522431966-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूलभरी आंधी से मौसम बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूलभरी आंधी से मौसम बदला
Updated Fri, 30 Mar 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। जिले में शुक्रवार की शाम को अचानक मौसम बदल गया। तेज धूलभरी आंधी चलने से लोग परेशान हुए। थोड़ी देर के लिए सड़कों पर आवागमन रूक गया। पटना के मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में बूंदाबांदी की आशंका जताई है। जबकि बदले मौसम ने किसानों को फसलों को लेकर चिंतित कर दिया है। उधर, आंधी के दौरान संतुलन बिगड़ जाने से छत से एक महिला गिरकर घायल हो गई।
अब तक चल रहे अनुकूल मौसम से अच्छी फसल के उम्मीद में किसान बड़े प्रसन्न थे। लेकिन शुक्रवार को मौसम के अचानक बदलने से किसानों में रबी की फसल को लेकर मायूसी छा गई। आसमान में छाए बादल बारिश का संकेत दे रहे हैं।
किसानों का कहना है कि इस प्रकार के मौसम के बदलाव में अक्सर ओले पड़ने की संभावना प्रबल हो जाती है। ओले की जगह यदि बरसात भी हो जाय तो खेतों में पड़ी आजकल की मुख्य फसल गेहूं के अलावा तेलहन दलहन की विभिन्न फसलों पर आफत सी आ जायेगी। वहीं कृषि विज्ञान केंद्र सोहांव के डा वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि बरसात के बाद गेहूं की खड़ी फसल, सरसो, अरहर आदि पक चले अनाज पानी के चलते फूल जाएंगे। उधर काट कर थ्रेसिंग के लिए रखे गए मसूर के बोझों में सड़न पैदा होने लगेगी। जिसके चलते मसूर भी खराब हो सकती है।
विज्ञापन
मौसम विभाग पटना के वैज्ञानिक आनंद शंकर ने बताया कि अगले 48 घंटे में बलिया में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। ऐसे में मौसम में ओला पड़ने की संभावना बढ़ जाती है। जिससे अनाज फूलने से लेकर सड़ सकता है।
बेल्थरारोड : तेज आंधी की वजह से छत से गिरकर वार्ड नं आठ निवासी सुमन राजभर (30) पत्नी राजू राजभर जख्मी हो गई। उसका स्थानीय चिकित्सक के यहां इलाज कराया गया।