फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   बिटिया के शादी का अरमान आग में खाक, आसमान तले रहने को विवश

बिटिया के शादी का अरमान आग में खाक, आसमान तले रहने को विवश

Fri, 30 Mar 2018 11:44 PM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
बिटिया के शादी का अरमान आग में खाक, आसमान तले रहने को विवश
भीमपुरा। थाना क्षेत्र के बरवां रत्ती पट्टी गांव में गुरुवार की दोपहर में लगी भीषण आगजनी में आठ परिवारों का सब कुछ जलकर राख हो गया था। जिस पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नागेन्द्र कुमार सहित गांव के लोगों ने हजारों रुपये नगद, कपड़ा व खाद्यान आदि जरूरत की चीजों का सहयोग किया। लेकिन अभी तक शासन व जनप्रतिनिधियों द्वारा कोई सहयोग नहीं दी गई हैं। वहीं विक्रम राजभर की बेटी के हाथ पीले करने का सपना भी पूरा नहीं हो पाया।
विज्ञापन

बता दें कि विक्रम की बेटी इंदू की शादी तय हो गई थी। लड़के पक्ष के लोग शादी के दिन रखने के लिए अगले महीने आने ही वाले थे कि प्रकृति ने ऐसा तमाचा मारा कि पिता को अपने बेटी के हाथ पीला करने पर ग्रहण लग गया। गाढ़ी कमाई आग ने अपने आगोश में लेकर पल भर में विक्रम के सुनहरे सपनों राख में तब्दील कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर क्षेत्रीय विधायक के पिता पीड़ितो का सिर्फ हाल चाल लेकर वापस लौट गए। जिसको लेकर पीड़ित परिवारों सहित ग्रामीणों में आक्रोश है। भीषण आगजनी से तबाह हुए आठ परिवार एक तरफ खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हैं। घटना के बाद प्रधान प्रतिनिधि नागेन्द्र कुमार ने पीड़ित परिवार को पाच-पांच हजार रुपये नगद व कोटेदार संजय सिंह ने प्रति परिवार को 60 किलोग्राम राशन व दो लीटर मिट्टी तेल व कपड़ा दिया। गांव के मुन्ना सिंह ने एक-एक हजार रुपये की आर्थिक मदत की। कपड़ा व्यवसायी दिनेश गुप्ता ने भी पीड़ित परिवारों को कपड़ा वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed