{"_id":"5a6622c04f1c1ba5268b5ff5","slug":"191516643008-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर होंगे विविध कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर होंगे विविध कार्यक्रम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। जनपद में 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में अलग-अलग कार्यक्रमों के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों को कराने का एकमात्र उद्देश्य अधिक से अधिक मतदाताओं को अपने मताधिकार के प्रयोग के प्रति जागरूक करना है। सभी संबंधित अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन बखूबी करेंगे। इसमें लीड बैंक मैनेजर, रोटरी क्लब एवं समाजसेवी संगठनों से भी आगे आकर लोगों को जागरूक करने की अपील की है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि प्रचार प्रसार के पर्याप्त हैंडबिल छपवा कर सभी स्कूल कॉलेज में भिजवा दिया जाए। रोचक पोस्टर बनवाकर सभी कॉलेजों में लगवाया जाए। फेसबुक, व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया के माध्यमों को भी जागरूकता का विशेष जरिया बनाने पर विशेष जोर दिया। सभी एसडीएम को निर्देश दिया कि अपने क्षेत्र में स्थानीय लोकगीत कलाकारों के माध्यम से मताधिकार के प्रयोग और उसकी महत्ता का प्रचार प्रसार करवाएं। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के दिन नि:शक्त जनों की रैली निकलवाने की जिम्मेदारी दिव्यांग कल्याण अधिकारी केके राय को सौंपी।
राष्टीय मतदाता दिवस पर हाफ मैराथन, खो-खो, चित्रकला प्रतियोगिता भी होगी। जिलाधिकारी ने कहा कि हाफ मैराथन कराने के लिए तैयारी शुरू कर दी जाए। इसमें प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को कीट आदि का प्रबंध पहले से ही करना होगा। प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार पाने वाले को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अलावा खो-खो प्रतियोगिता कराने के बावत चर्चा हुई। मतदाता जागरूकता अभियान की ब्रांड एंबेसडर खो-खो की खिलाड़ी मृगेंदु राय को इसकी तैयारी कराने को कहा गया। राजकीय स्कूल के छात्र-छात्राओं की पेंटिंग प्रतियोगिता कराई जाएगी। इन कार्यक्रमों के लिए शिक्षा विभाग, क्रीड़ाधिकारी व कला शिक्षक इफ्तेखार खां को निर्देशित किया।