{"_id":"5a09e4474f1c1bc45b8b5e39","slug":"191510597703-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई प्रत्याशी हैं लखपति व करोड़पति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई प्रत्याशी हैं लखपति व करोड़पति
Updated Mon, 13 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। बलिया नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए मैदान में उतरे 13 प्रत्याशियों में कई लखपति और करोड़पति हैं। जबकि इनकी पत्नियां भी खासी मालामाल हैं। सबसे धनी प्रत्याशी निर्दलीय हैं और एक प्रत्याशी के पास ही केवल हथियारों के लाइसेंस हैं।
अध्यक्ष के लिए मैदान में मौजूद प्रत्याशियों पर नजर डालें तो निर्दलीय प्रत्याशी अजय कुमार सबसे अमीर हैं। इनके पास नगदी जहां पांच लाख है वहीं पत्नी सरिता के पास चार लाख व पुत्री अनन्या के पास 50 हजार है। इसके अलावा इनके पास चल संपत्ति जहां तीन लाख 25 हजार 35 की है वहीं पत्नी के 18 लाख 50 हजार 762 व पुत्री के पास 14 लाख 82 हजार 760 रुपये की है। इनके पास अचल संपत्ति जहां 115.20 लाख की है वहीं पत्नी के पास 85 लाख व पुत्री के पास 20 लाख की है। इसके अलावा कांग्रेस प्रत्याशी शीला के पास नगद सात लाख 50 हजार, पति के पास 60 हजार व पुत्र के पास डेढ़ लाख है। इनके पास बतौर अचल संपत्ति पति के पास एक करोड़ का मकान व पैतृक आवास है।
बसपा प्रत्याशी अजय के पास नगदी जहां 10 लाख 38 हजार है वहीं पत्नी के पास चार लाख 92 हजार है। इनके पास अचल संपत्ति जहां 15 लाख 60 हजार की है वहीं पत्नी के पास 60 हजार मूल्य की अचल संपत्ति है। सपा प्रत्याशी संजय के पास नगदी जहां 10 लाख 48 हजार 256 रुपये है वहीं पत्नी के पास चार लाख एक हजार रुपये है। अचल संपत्ति इनके पास कुछ नहीं है।
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी संजीव कुमार डम्पू बतौर चल संपत्ति जहां 63 लाख 40 हजार 914 रुपये की है वहीं पत्नी के पास 23 लाख 18 हजार 157 रुपये की है। इनके पास अचल संपत्ति जहां 55 लाख 30 हजार 800 रुपये के हैं।