फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   188 teachers and teachers found absent during inspection

Ballia News: निरीक्षण में अनुपस्थित मिले 188 शिक्षक और शिक्षामित्र

Thu, 14 Nov 2024 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
188 teachers and teachers found absent during inspection
बलिया। प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से किए गए निरीक्षण में 188 शिक्षक और शिक्षामित्र अनुपस्थित पाए गए। बीएसए मनीष कुमार सिंह ने इनका एक दिन का वेतन काट दिया है। साथ ही एक सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

80 सहायक अध्यापक, 75 शिक्षामित्र, 14 प्रधानाध्यापक, 18 अनुदेशक व एक चपरासी मिले। बीएसए मनीष कुमार सिंह ने बताया कि प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से हो रहे निरीक्षण में 188 अध्यापक, शिक्षामित्र व अनुदेशक बिना किसी सूचना के विद्यालय से अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन

तीन स्कूलों के सभी कर्मचारियों का काटा वेतन : बीएसए के हवाले से डीसी सौरभ ने बताया कि निरीक्षण के दौरान शिक्षा क्षेत्र बेलहरी का प्रावि पियरौटा पश्चिमी, दुबहड़ का प्रावि छाता नं. 1 तथा बेरूआरबारी का प्रावि जानपुर स्कूल बंद पाया गया। संबंधित विद्यालयों में कार्यरत समस्त कार्मिकों के वेतन/मानदेय की कटौती की गई है। जवाब के साथ 18 नवंबर को अपरान्ह 03:00 बजे बीएसए कार्यालय में सुनवाई के लिए उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed