{"_id":"5c17e96bbdec2256ce080de2","slug":"181545070955-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के निर्देश पर पीडब्लूडी ने पूरा गांव की नापी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के निर्देश पर पीडब्लूडी ने पूरा गांव की नापी सड़क
Updated Tue, 18 Dec 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसडीह। कोतवाली क्षेत्र के पूरा गांव के ग्रामीणों द्वारा विगत कई महीनों से चलाया जा रहे सड़क निर्माण के लिए आंदोलन के क्रम में जिला अधिकारी द्वारा संज्ञान लेते हुए रविवार को पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को भेजकर पूरा से छोटकी सेरिया तक सड़क की नापी कराई गई। इसके लिए ग्रामीणों ने जिलाधिकारी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
बता दें कि कोतवाली क्षेत्र के पूरा गांव में सड़क बनाने की मांग को लेकर सुनील पांडेय व संजय सिंह के संयुक्त नेतृत्व में ग्रामीणों ने रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा देते हुए महीनों से आंदोलन करते हुए गांव से हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। यही नहीं गांव में बैनर लगाकर राजनैतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को प्रवेश वर्जित कर दिया गया था। इसके अलावा बांसडीह तहसील मुख्यालय पर धरना और उप जिलाधिकारी का घेराव तक किया। लेकिन किसी ने इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया। अंत में जिलाधिकारी ने साहसी कदम उठाते हुए नापी करवाई। इस दौरान कन्हैया सिंह, गोपाल सिंह, संजय सिंह, अवध वर्मा, कृष्ण कुमार वर्मा आदि ने जिलाधिकारी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।