{"_id":"5bdf416ebdec2269525f98f9","slug":"181541357934-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सक व एएनएम के विरूद्घ दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सक व एएनएम के विरूद्घ दी तहरीर
Updated Mon, 05 Nov 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जयप्रकाश नगर। दोकटी थाना क्षेत्र के बाबू डेरा (पश्चिमी) निवासी रविंद्र यादव ने दोकटी थाने में शनिवार को तहरीर दी। जिसमें प्रसव के दौरान डॉक्टर व एएनएम की लापरवाही से मृत्यु होने का आरोप लगाया है। यादव ने चिकित्सक व एएनएम पर मुकदमा दज कर कार्रवाई की मांग की है।
तहरीर में उल्लेख है कि पीएचसी मुरली छपरा में 31 अक्तूबर को मैंने अपनी पत्नी सुंदरम देवी को भर्ती कराया, जहां मेरी भाभी के आंखों के सामने ही प्रसूता के पेट पर अनावश्यक दबाव बनाया गया। जब मेरी भाभी द्वारा विरोध किया गया तो उनके द्वारा पेट दबाकर बच्चा होने की बात कह चुप कराया गया। प्रसव के दौरान पेट पर दबाव के कारण मेरी पत्नी की तबियत बिगड़ गई। इसके बाद चिकित्सक ने रेफर कर दिया। जिसके बाद हम पत्नी को लेकर 108 एम्बुलेंस से सीएचसी सोनबरसा तथा वहां से जिला महिला चिकित्सालय ले जा रहे थे कि पत्नी ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। फिर शव को लेकर पीएचसी लाये, जहां से डॉक्टर व एएनएम भाग गई थी। इसके बाद पीड़ित ने 100 नंबर डायल कर पुलिस को बुलाया। इसके बाद पुलिस के कहने पर हम लोगों ने शव का अंतिम संस्कार किया।