फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   आंधी-बारिश से 80 गांवों की बिजली गुल

आंधी-बारिश से 80 गांवों की बिजली गुल

Sat, 31 Mar 2018 10:44 PM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
आंधी-बारिश से 80 गांवों की बिजली गुल
हल्दी। शुक्रवार की देरशाम आई आंधी से पूरा जन-जीवन प्रभावित हो गया। जिला मुख्यालय से सोनवानी स्थित पावर हाउस पर जाने वाली 33 हजार वोल्ट का विद्युत तार गिर गया, जिसके कारण लगभग 80 गांवों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद हो गई है। वहीं, दर्जनभर से अधिक बिजली का पोल धराशायी हो गए हैं। कई स्थानों पर पेड़ गिरने से सड़कों पर आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

क्षेत्र के सोनवानी-लाखपुर मार्ग पर शुक्रवार की शाम तेज हवाएं चलने से एक के बाद एक लगातार आठ विद्युत पोल धराशायी हो गए, जिसके कारण बबुआपुर, लाखपुर, गायघाट, मुढ़ाडीह, बेलहरी समेत दर्जनभर गांव की बिजली राम भरोसे हो गई है, क्योंकि जब तक आठ पोल लगाए नहीं जाएंगे, तब तक बिजली आपूर्ति संभव नहीं है। कृपालपुर-हल्दी मार्ग पर राज गुरुकुल विद्यापीठ स्कूल के बगल में एक पोल धराशायी हो गया है तो गायघाट गांव में दो पोल, भरसौता में दो पोल, सोनवानी में भी दो पोल गिरा है। सोनवानी स्थित विद्युत उपकेंद्र से लगभग 80 गांवों को विद्युत सप्लाई दी जाती है , लेकिन 33 का विद्युत तार गिर जाने के कारण पावर हाउस पर ही बिजली नहीं है। इतने बड़े पैमाने पर विद्युत पोल गिरने की वजह से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। जिसके बाद विभाग की घोर लापरवाही भी सामने आई है, क्योंकि किसी भी पोल को सीमेंट से जाम नहीं किए गए थे, न ही मानक के अनुसार इसको गाड़ा गया है। नियम के मुताबिक पोलों की गहराई के अलावा बालू व सीमेंट से पूरी तरह पैक किया जाता है। लेकिन विभाग के मिलीभगत से ठेकेदारों ने खूब मनमानी की है, यही कारण है कि इतने ज्यादा पोल धराशायी हो गए। बेल्थरारोड संवाददाता के अनुसार, आधी के कारण माल्दह के पास विद्युत तार टूट जाने से आपूर्ति बाधित हो गई। एसडीओ अखिलेश यादव ने बताया कि टूटे तार को दुरुस्त कराया गया, जिससे करीब 20 घंटे से अधिक समय तक आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

------------------
विद्युत उपकेंद्र सोनवानी के अंतर्गत कुल 23 पोल गिरे हैं, वहीं दुबहर पावर हाउस के माध्यम से जाने वाली बिजली आपूर्ति में नौ पोल गिरे हैं। 33 हजार की सप्लाई शाम तक शुरू कर दिया गया है। अब पावर हाउस सोनवानी पर बिजली उपलब्ध है लेकिन पोल के अभाव में गांवों में सप्लाई नहीं की जा सकी। सोमवार को पोल मिलने की उम्मीद है। उसके बाद ही सभी गांवों में बिजली भेजा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुनील पाल, अभियंता विद्युत विभाग, सोनवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed