फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   नगर विधायक ने सबसे अधिक सड़क पर किया खर्च

नगर विधायक ने सबसे अधिक सड़क पर किया खर्च

Mon, 26 Mar 2018 11:32 PM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
नगर विधायक ने सबसे अधिक सड़क पर किया खर्च
योगी सरकार के एक साल पूरा होने के बाद भी नगर विधान सभा क्षेत्र में विधायक निधि से भले ही कोई बड़ा काम नहीं हो सका है। लेकिन सदर विधायक आनंद कुमार शुक्ला ने एक वर्ष में अपनी निधि की सौ फीसदी धनराशि विभिन्न मदों में खर्च की है। निधि का सबसे अधिक खर्च सड़कों पर किया है। इसके अलावा विस क्षेत्र के गंभीर रोगियों के इलाज के लिए बतौर सहयोग राशि पर भी धन खर्च किया।
विज्ञापन

नगर विधान सभा क्षेत्र के विकास के लिए निर्धारित डेढ़ करोड़ की धनराशि विधायक निधि से मिली। इसमें 25 लाख क्षेत्र के गंभीर रोगियों को इलाज के लिए बतौर सहायता राशि पर खर्च करने का प्रावधान था। विधायक निधि के कार्य कराने के लिए विधायक की ओर से सबसे अधिक सड़क व संपर्क मार्ग निर्माण के लिए प्रस्ताव किए गए। इस पर विधायक निधि से कुल 75 लाख की धनराशि खर्च की गई। विधायक की मानें तो क्षेत्र के गंभीर रोग से ग्रसित 52 लाभार्थियों को सहायता राशि मुहैया कराई गई है। विधायक के प्रस्ताव पर कुल सात लाख रुपये की लागत से विधान सभा क्षेत्र में दो रैन बसेरा का निर्माण कराया गया। इसके अलावा स्वच्छ पेयजल के लिए जगह-जगह आरओ प्लांट भी इस निधि से लगवाए गए।
विज्ञापन

विधायक की मानें तो शासन से 100 हैंडपंप स्थापित करने का प्रावधान किया है। इसके लिए संबंधित विभाग को प्रस्ताव भेजे जा रहे हैं। विधायक की मानें तो निधि से विकास योजना के तहत सड़क व संपर्क मार्ग पर जोर है और इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में आवश्यकतानुसार विकास कार्यों पर ही खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन =
विधायक निधि के तहत कुल डेढ़ करोड़ की धनराशि प्राप्त हुई थी और इसे सबसे अधिक सड़क व संपर्क मार्ग पर खर्च किया गया है। उनका जोर विकास कार्यों पर ही रहेगा।

आनंद स्वरुप शुक्ल
नगर विधायक

वर्जन =
नगर में विकास के नाम पर पिछले एक साल में कुछ भी नहीं हुआ। स्वास्थ्य सुविधाएं भी बदतर हैं। सड़कों की दशा भी दयनीय है। सरकारी धन की बंदरबाट की जा रही है।
नारद राय
पूर्व नगर विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed