फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   आचरण और संस्कार से व्यक्ति बनता है महान

आचरण और संस्कार से व्यक्ति बनता है महान

Sat, 30 Dec 2017 11:21 PM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
आचरण और संस्कार से व्यक्ति बनता है महान
दुबहर(बलिया)। आचरण संस्कार और परंपरा व्यक्ति के उत्थान में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। इसी के सहारे लोग ऊंचाई को प्राप्त करते हैं, नहीं तो ऊंचाई से जमीन पर आ जाते है। उक्त बातें शनिवार के दिन दादा के छपरा में हो रहे श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के दौरान मुख्य संत रामभद्र करपात्री जी महाराज बालक बाबा ने भागवत कथा के दौरान कही। कहा कि हमारी परंपरा है कि हम अपने से बड़ों का आदर करें, माता पिता की सेवा करें, गुरु की आज्ञा माने, बच्चों को प्यार करें, इन्ही परंपराओं पर हमारा समाज टिका हुआ हैं। आज जरूरत है ऐसी परंपराओं को बल देने की। उन्होंने श्रीमद्भागवत गीता को सभी ग्रंथों से उत्कृष्ट बताते हुए उसके अध्ययन की सलाह भक्तों को दी। इस मौके पर यज्ञ आचार्य पंकज, लक्ष्मी नारायण, अश्वनी कुमार उपाध्याय, गोगा पाठक, अख्तर अली, भोला, छोटेलाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed