फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   सांसद ने ग्राम प्रधान पर दर्ज मुकदमे पर जताई नाराजगी

सांसद ने ग्राम प्रधान पर दर्ज मुकदमे पर जताई नाराजगी

Sat, 02 Sep 2017 10:47 PM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
सांसद ने ग्राम प्रधान पर दर्ज मुकदमे पर जताई नाराजगी
बैरिया।कस्बा स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में पांच सितंबर को जिला मुख्यालय स्थित टाउन हाल के मैदान में जिला सम्मेलन को सफल बनाने की रणनीति पर विचार किया गया। बैठक में दुर्जनपुर ग्राम प्रधान कृष्णकुमार यादव पर लूट का मुकदमा लिखे जाने का मामला छाया रहा। बैठक में छह प्रधान व कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि विगत 30 अगस्त को पोखरे की जांच के मामले अब सत्तापक्ष के दबाव में धारा 395 का मुकदमा लिखा गया है। इस पर राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने अपर पुलिस अधीक्षक से फोन पर बात की, जिस पर उन्होंने निष्पक्ष विवेचना का आश्वासन दिया। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक सुभाष यादव, सपा के बरिष्ठ नेता अरविंद सिंह सेंगर, निर्भय सिंह गहलौत, निर्भय नरायण सिंह, सपा अध्यक्ष उमेश यादव, प्रधान हरेराम यादव, कृष्णकुमार यादव, लक्ष्मण यादव, अमरदेव यादव, हेमनाथ यादव, अरुण यादव, रामेश्वर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed