{"_id":"59a9a8104f1c1b50738b4be5","slug":"181504290832-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड को बैंक मैनेजर ने किया अमान्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार कार्ड को बैंक मैनेजर ने किया अमान्य
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। आधार कार्ड लेकर बैंक जाने के बावजूद बैंक मैनेजर द्वारा यह कहकर खाता खोलने से इंकार कर दिया गया कि नेट जनरेटेड आधार मान्य नहीं होगा। ऐसा मामला चिलकहर क्षेत्र के बैंक आफ बड़ौदा के बलेसरा ब्रांच प्रकाश में आया है, जहां अकाउंट खोलने के लिए दर्जनों छात्र-छात्राओं के साथ बैंक मैनेजर द्वारा इस तरह की कारस्तानी अपनाई जा रही है। ऐसे में तयशुदा अंतिम तारीख 28 सितंबर तक छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति के लिए अपना अकाउंट कहां खोले, कैसे खोले उन्हें समझ में नहीं आ रहा है। जबकि उधर इस संबंध में एलडीएम का कहना है कि नेट जनरेटेड आधार हर जगह मान्य है, यदि बैंक मैनेजर ऐसा बोल रहे हैं तो गलत है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
शिकायतकर्ता सांभवी सिंह, रोशन पासवान, डिंपल पासवान आदि छात्राओं का कहना है कि वे बीते दिनों नेट से जनरेटड आधार कार्ड लेकर बैंक आफ बड़ौदा में खाता खुलवाने गए, जहां बैंक मैनेजर रणजीत कुमार राय द्वारा उन लोगों को ये कहते हुए लौटा दिया की आपका आधार नेट जनरेटेड है, इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। आप डाक द्वारा जो घर आता है, वह लेकर आइए। लेकिन डाक द्वारा अभी तक आधार कार्ड नहीं आया है और छात्रवृत्ति आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 28 सितंबर तक है। ऐसे में जब अकाउंट ही नहीं खोल पाएंगे तो कैसे छात्रवृत्ति के लिए आवदेन कैसे करेंगे। छात्र-छात्राओं का कहना है कि यदि छात्रवृत्ति का आवेदन नहीं कर पाएंगे तो उसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शाखा प्रबंधक की होगी।
वर्जन =
नेट जनरेटेड आधार कार्ड हर बैंक तथा बैंकिंग कार्य के लिए मान्य है। यदि बलेसरा ब्रांच के मैनेजर इसे लेने से इंकार कर रहे हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
= दिनेश कुमार सिन्हा, एलडीएम