{"_id":"594ffc574f1c1bb07d8b4797","slug":"181498414167-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम एवं एसपी ने लिया मस्जिद और ईदगाह का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम एवं एसपी ने लिया मस्जिद और ईदगाह का जायजा
Updated Sun, 25 Jun 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। नगर में ईद का पर्व मनाने की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। नगर के जामा मस्जिद, बड़ी मस्जिद एवं ईदगाहों पर साफ-सफाई कराने के साथ मुस्लिम बंधुओं ने उसे सजाने का कार्य किया। ईदगाह के साथ ही विशुनीपुर स्थित जामा मस्जिद पर पहुंचे जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम एवं पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने सुरक्षा बिंदुओं का जायजा लिया। इस दौरान डीएम ने मातहत अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
कहा कि साफ-सुथरा रखने के साथ ही सुबह में कहीं कोई कूड़ा आदि न फें के इसका ध्यान नपा के कर्मचारियों को रखना होगा। इस मौके पर उन्होंने नगर पालिका के ईओ संतोष कुमार मिश्र को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिया। कहा कि मस्जिद के पास रात में चूने का छिड़काव हो जाना चाहिए। वहीं पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने भी मातहत पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा इंतजाम के बारे में जानकारी लेने के बाद चौकस रहने का निर्देश दिया।