फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   180 defaulters disappeared after taking loan

Ballia News: ऋण लेकर गायब हो गए 180 बकायेदार

Tue, 20 Aug 2024 05:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 05:09 AM IST
विज्ञापन
180 defaulters disappeared after taking loan
बलिया। रोजगार के नाम पर ऋण लेकर लापता हुए 180 बकायेदार अल्पसंख्यक विभाग के लिए चुनौती बने हुए हैं। अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम से विभिन्न रोजगार के नाम पर ऋण लेकर 180 लेनदार गायब हो गए हैं। विभाग के नोटिस जारी करने के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल रहा है। विभाग अब गारंटरों के माध्यम से वसूली की तैयारी में है। इसके लिए उन्हें नोटिस जारी करने की तैयारी है।
विज्ञापन

अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम ने विभिन्न रोजगार के लिए 200 लोगाें को करीब 90 लाख का ऋण जारी किया था। वर्तमान समय में यह ऋण बढ़कर दो करोड़ से ऊपर हो गया है। ऋण लेने वालों में 20 लोगों ने ही अभी तक जमा किया हैं, अन्य सभी लापता बताए जा रहे हैं। जिले में वर्ष 1995 से लेकर 2007 के बीच विभिन्न रोजगार के लिए लोगों ने आवेदन किया था। निगम की तरफ से 200 आवेदकों को 90 लाख का ऋण जारी किया गया था। हालत यह है कि इसमें से 16 बकायेदारों के यहां से नोटिस की रजिस्ट्री भी वापस आ जा रही है। अब गारंटरों के सहारे बकायेदारों तक पहुंचने में विभाग जुटा हुआ है। काफी दिनों से ऋण चुकता नहीं होने पर अल्पसंख्यक निदेशालय ने बकायेदारों को नोटिस पर नोटिस जारी कर रहा है। इसके बाद इन बकायेदारों का कोई अता-पता नहीं चल रहा है। मार्च माह तक केवल 4.50 लाख रुपये की वसूली हुई थी। 16 बकायेदारों का कोई पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

------
जगह बदलने से आ रही अधिक दिक्कत
अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम से रोजगार के नाम पर ऋण लेकर गायब कइयों ने अपना आशियाना तक बदल दिया है। इसके चलते विभाग को वसूली करने में काफी दिक्कत हो रही है। ऋण लेते समय जो पता दिया था अब वहां वे नहीं रह रहे हैं। ऐसे में नोटिस वापस हो जा रहा है। अभी तक 50 से अधिक नोटिस वापस आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम से ऋण लेने वालों से वसूली प्रक्रिया तेज कर दी गई है। नोटिस जारी की गई है। अभी तक कुछ ही बकायेदारों ने जमा किया गया है। अब ऋण लेने वालों के गारंटरों को नोटिस जारी की जा रही है। -आशुतोष पांडेय, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed