फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   18 crores will be spent on the beautification of Katfal Nala, lights and benches will be installed

Ballia News: कटहल नाले के सुंदरीकरण पर खर्च होंगे 18 करोड़, लगेंगी लाइटें और बेंच

Fri, 06 Jun 2025 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
18 crores will be spent on the beautification of Katfal Nala, lights and benches will be installed
बलिया। नगर के बहुप्रतीक्षित कटहल नाले की सफाई व सुंदरीकरण का सपना जल्द साकार होगा। प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के प्रयास से शासन ने कटहल नाले के सुंदरीकरण व पाथवे आदि को बनाने की वित्तीय स्वीकृति दे दी है। कुल 18 करोड़ से कायाकल्प होगा।
विज्ञापन

कटहल नाला प्रोजेक्ट के तहत रामपुर महावल पुलिया से लेकर पॉवर हाउस के पास पुल तक करीब दो किमी तक कायाकल्प होगा। इसमें पहले नाले की सफाई की जाएगी। दो किमी तक दोनों किनारों पर पाथवे बनाया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें दोनों किनारों पर सोलर लाइट लगाने के साथ ही लोगों के बैठने के बेंच भी बनाए जाएंगे। किनारों पर कूड़ा आदि के लिए डस्टबिन भी लगाए जाएंगे। कटहल नाले के इस दो किमी की दूरी में बीच में जो पुल आएंगे उनका भी सुंदरीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलों के नीचे आर्क की तरह बनाया जाएगा। नाले की चौड़ाई लगभग 60 मीटर तक रहेगी। इसमें बीच में जो भी अतिक्रमण होगा उसे हटाया जाएगा। इसके सर्वे आदि के लिए परिवहन मंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश भी दे दिए हैं। इसके लिए अभी पिछले सप्ताह ही लखनऊ व आजमगढ़ से एक टीम भी आई थी जो अपना रिपोर्ट शासन को दे दी है।
ऐसे में सब कुछ ठीक रहा तो वित्तीय स्वीकृति के बाद सोमवार तक इसका शासनादेश के साथ ही पहला किश्त भी जारी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed