फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   176 crore ki lagat se banega bridge

176 करोड़ की लागत से बनेगा पुल

Fri, 21 Oct 2016 07:51 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Fri, 21 Oct 2016 07:51 PM IST
विज्ञापन
176 crore ki lagat se banega bridge
Bridge - फोटो : amarujala
सहतवार क्षेत्र के चांदपुर में घाघरा नदी पर 176  करोड़ की  लागत से स्वीकृत चांदपुर से दियारा भागड़ और बिहार को जोड़ने वाले पुल व  पहुंच मार्ग का भूमि पूजन शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री राम गोविन्द चौधरी ने वैदिक  मंत्रोचार के बीच किया। भूमि पूजन समारोह में चौधरी ने कहा कि राजनिति सेवक बन कर करना चाहिए। जनप्रतिनिधि का  कार्य  है कि जनता को जिस चीज की दरकार है, उसे पूरा करे। 
विज्ञापन

 


काबीना मंत्री ने कहा कि 27 करोड़ की लागत  से पंचायत अधिकारियों एवं ग्राम  प्रधानों के लिए ट्रेनिंग सेंटर की  स्वीकृति मिल चुकी है। करीब 27 करोड़  की लागत से आश्रम पद्धति विद्यालय की भी स्वीकृति मिली है बस जमीन की  आवश्यकता है। सभा को नगर पंचायत रेवती  अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय शंकर पाण्डेय कनक, राणा  सिंह,

विज्ञापन

 

हरेन्द्र सिंह, सुशील  पांडेय कान्हजी , राणा प्रताप सिंह, श्याम बहादुर, श्रीनिवास मिश्र, अशोक  यादव, जितेंद्र यादव, रुदल यादव, ग्राम प्रधान लल्लन यादव, हरेंद्र सिंह,  कादिर शाह, मदन यादव, बिहारी पाण्डेय, रामजी सिंह, अजय  सिंह, मनोज यादव,  उमेश ठाकुर, डा.एसबी यादव, जगदेव यादव, रामजी  यादव, सुशील सिंह, उमेश  यादव, मुनीब यादव, भुवनेश्वर चौधरी आदि ने सम्बोधित किया। आयोजक लल्लन   यादव बैशाखी ने आभार जताया। सेतु निगम के सहायक अभियन्ता  जीके मित्तल ने बताया कि एक सौ सत्रह करोड़ की लागत से प्रस्तावित पुल व 58  लाख की लाख से बनने वाले एप्रोच मार्ग के लिए शासन द्वारा 30 लाख जारी  हो चुका है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed