फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   विधायक के खिलाफ विद्युतकर्मियों का आंदोलन उग्र

विधायक के खिलाफ विद्युतकर्मियों का आंदोलन उग्र

Thu, 18 Oct 2018 12:22 AM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
विधायक के खिलाफ विद्युतकर्मियों का आंदोलन उग्र
बलिया। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता तथा विभागीय अधिकारियों के साथ बैरिया विधायक द्वारा दुर्व्यवहार व सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में विद्युतकर्मियों का आंदोलन उग्र रूप धारण कर लिया है। जिले भर के उपखंडों से आए कर्मचारियों और अधिकारियों ने विद्युत आपूर्ति बाधित करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना दिया। विद्युत कर्मियों ने मांग किया कि आरोपी विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर गिरफ्तारी की जाए अन्यथा की स्थिति में हम जनपद की बिजली नहीं चलने देंगे। कर्मचारियों की मांग के बाद भी जिला प्रशासन का कोई अधिकारी धरना स्थल पर ज्ञापन लेने नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

बताया जाता है कि कछ दिनों पहले बैरिया स्थित एक कोल्ड स्टोरेज का विद्युत बिल बकाया होने पर उसका कनेक्शन काट दिया गया था। विद्युत विभाग के अधिकारियों का आरोप है इस प्रकरण में बैरिया विधायक ने दुर्व्यवहार किया था। यहां तक कि जबरिया कोल्ड स्टोरेज की विद्युत कनेक्शन भी जोड़वा दिया गया था। जिससे क्षुब्ध विद्युत कर्मियों ने सोमवार से अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना शुरू किया। लेकिन इस प्रकरण में कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिससे क्षुब्ध विद्युतकर्मियों ने अपने-अपने इलाके की विद्युत आपूर्ति बाधित कर दिया। बुधवार को जिला प्रशासन तथा बैरिया विधायक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट का घेराव किया। इस दौरान उनके ज्ञापन जिला प्रशासन के किसी अधिकारी द्वारा नहीं लेने पर उनका गुस्सा और भड़क गया। उन्होंने आंदोलन को और उग्र रुप देते हुए वहीं धरने पर बैठ गए। चेताया कि अगर हमारे आंदोलन को जिला प्रशासन गंभीरता से नहीं लेता है तो इसका असर पूर्वांचल के अन्य जनपदों में दिखेगा। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक बीबी सिंह ने कहा कि हमारी मांगे जिला प्रशासन नहीं मानती है तो इसे हम सीएम दरबार तक ले जाएंगे। शासन के निर्देश पर बिजली का बिल वसूली अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें शासन के लोग ही अवरोध उत्पन्न कर रहे हैं। हम अपने मान, सम्मान से समझौता करने वाले नहीं है। भाजपा के नीतियों के खिलाफ हमारा आंदोलन जारी रहेगा। कहा कि भाजपा की सरकार जब तक देश व प्रदेश में रहेगा कर्मचारियों का भला नहीं होने वाला है। इस मौके पर अधिशासी अभियंता अर्जुन राम, एमएन गोयल, सत्यप्रकाश सिंह, अनिल कुमार मल, प्रमोद कुमार राय, देवेंद्र प्रताप सिंह, मनोज सिंह, विनोद कुमार सिंह, उपेंद्र कुमार, अवधेश कुमार, प्रेम पांडेय, वीरेंद्र सिंह, सहदेव चौबे, रतन प्रकाश, सुनील सिंह, रविंद्र विक्रम, संतोष सिंह, सुधीर कुमार, दयानंद, नितीन, विनय, अजय राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed