{"_id":"5b61f9984f1c1b8f3e8b48b2","slug":"171533147544-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करेंट की जद में आने से दंपती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करेंट की जद में आने से दंपती की मौत
Updated Wed, 01 Aug 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया/ सहतवार। सहतवार थाना क्षेत्र के चितबिसाव खुर्द के मथौली के डेरा पुरवा में बुधवार की दोपहर खेत की सिंचाई के लिए ट्यूबवेल चालू करते वक्त करेंट की चपेट में आने से किसान दंपती अचेत हो गया। आसपास खेल रहे बच्चों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने दंपती को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण कराया।
थाना क्षेत्र के चितबिसाव खुर्द निवासी रामबचन यादव (60) एवं उनकी पत्नी राजकुमारी देवी (55) घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत में लगे ट्यूबवेल पर गए थे। सिंचाई के लिए जैसे ही रामबचन ने ट्यूबवेल चालू करने के लिए स्टार्ट का स्वीच दबाया, करेंट की जद में आ गया। जिसे बचाने के लिए उसकी पत्नी गई। वह भी करेंट की चपेट में आ गई। इसके बाद दोनों अचेत हो गए। ट्यूबवेल के पास खेल रहे बच्चों ने उनके परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन तत्काल ट्यूबवेल पर पहुंच गए और दंपती को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।