फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   बाढ़ का पानी पहुंचा टोला फतेहराय गांव, ग्रामीण भयभीत

बाढ़ का पानी पहुंचा टोला फतेहराय गांव, ग्रामीण भयभीत

Wed, 01 Aug 2018 11:45 PM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
बाढ़ का पानी पहुंचा टोला फतेहराय गांव, ग्रामीण भयभीत
जयप्रकाशनगर (बलिया)। चांददियर पंचायत के टोला फतेहराय गांव के उत्तरी छोर के निचले इलाके में मंगलवार की रात से घाघरा का पानी फैलना शुरू हो गया। नदी का जलस्तर यदि इसी रफ़्तार से बढ़ता रहा तो जल्द बाढ़ के पानी से पूरा गांव जलमग्न हो जाएगा।
विज्ञापन

विकास खंड मुरलीछपरा के घाघरा नदी के समीप स्थित ग्राम पंचायत चांददियर, इब्राहिमाबाद नौबरार के साथ ही गंगा किनारे स्थित कोड़रहा नौबरार पंचायत आजादी के बाद से ही बाढ़ का दंश झेलता चला आ रहा है। साथ जिला प्रशासन तथा जनप्रतिनिधि प्रतिवर्ष इन गांवों के बाशिंदों को आश्वासन की घुट्टी पिलाते रहते है। साथ ही बाढ़ के नाम पर लाखों, करोड़ों का आय व्यय होता है। इन लाख कवायदों के बाद भी आज तक इन गांव के बाशिंदों को बाढ़ से स्थाई निजात नहीं मिल सका। यदि जनप्रतिनिधियों तथा जिला प्रशासन का यही रवैया रहा तो इन गांवों के बाशिंदों को भविष्य में भी बाढ़ से निजात मिल पाना मुश्किल है। शोभा छपरा निवासी राजदेव सिंह, टोला रिशाल राय निवासी पिंटू सिंह, टोला फतेहराय निवासी भरत यादव, विनोद यादव आदि लोगों का कहना है कि करीब एक माह से जिला प्रशासन ने क्षेत्र में बाढ़ से निपटने के लिए पूरी मुस्तैदी का दावा कर रही है। लेकिन जमीन के हकीकत यह है कि चांददियर पंचायत के टोला फतेहराय गांव के उत्तरी छोर पर मंगलवार की देर रात घाघरा नदी अपनी दस्तक दे दिया है। लेकिन अब तक बाढ़ से संबंधित जिला प्रशासन का कोई नुमाइंदा कहीं भी दिखाई नहीं दे रहा है। जबकि घाघरा नदी के जलस्तर की वृद्घि का यहीं स्थिति रहा तो बहुत जल्द ही पूरा गांव जलमग्न हो जाएगा और पूर्व की स्थिति की तरह इस गांव के बाशिंदे गांव से सटे पुरानी रेलवे लाइन पर शरण लेने के लिए बाध्य हो जाएगे। ग्रामीणों की माने तो यह सिलसिला इनके साथ आजादी के बाद से अब तक प्रतिवर्ष बाढ़ और कटान का दंश झेलते आ रहे है। लेकिन अब तक आश्वासन के अलावा इनको बाढ़ से बचाने के लिए कोई स्थायी निदान नहीं किया गया है। तहसीलदार बैरिया गुलाबचंद्रा ने बताया कि जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत के निर्देशानुसार बाढ़ क्षेत्रों के लिए कर्मचारियों को नियुक्त कर दिया गया है। सभी बाढ़ चौकियों के लिए भी कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। गांव में बाढ़ आने का मामला मेरे संज्ञान में नहीं था। इस गांव सहित पूरे क्षेत्र के लिए कर्मचारियों को एलर्ट कर दिया गया है। जिससे बाढ़ पीड़ितों को काफी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed