फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   लेखपालों ने बैरिया विधायक के खिलाफ जमकर निकाली भड़ास

लेखपालों ने बैरिया विधायक के खिलाफ जमकर निकाली भड़ास

Wed, 06 Jun 2018 12:08 AM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
लेखपालों ने बैरिया विधायक के खिलाफ जमकर निकाली भड़ास
बलिया। सदर तहसील में मुख्य संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार करते हुए लेखपाल और कानूनगो संगठन के साथ ही कर्मचारी संगठनों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान लेखपालों ने सरकार और उसके नुमाइंदों के कार्यकलापों के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।
विज्ञापन

बैरिया के विधायक सुरेंद्र सिंह के भतीजे द्वारा कानूनगो की पिटाई के प्रकरण को लेकर सदर तहसील के लेखपाल और कानूनगो संगठन के साथ ही जिले के कर्मचारी संगठनों ने माडल तहसील पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान लेखपाल संगठन के लोगों ने जनप्रतिनिधियों के साथ ही उनके कार्यशैली की जमकर निंदा की। तहसील दिवस का बहिष्कार करते हुए लेखपाल और कानूनगो ने कहा कि इस प्रकरण में पुलिस प्रशासन उदासीनता बरत रही है। पहले की सरकारों के जनप्रतिनिधियों के द्वारा आज भी हम कर्मचारी पिटे जा रहे है। ऐसे में विधायक का नैतिक अधिकार कहा चला जाता है। कहा कि अगर हम अपने आप को पीटने के लिए ही ऐसे जनप्रतिनिधि चुनते है तो हमें वैसे जनप्रतिनिधि को हटाने का हक भी मिलना चाहिए। इसके लिए हम हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल कर न्याय की मांग करेंगे। अगर जिला प्रशासन इस प्रकरण में उदासीनता बरतता है तो हम उसका भी खुलकर विरोध करेंगे। इस मौके पर लेखपाल शैलेंद्र सिंह, छट़्ठू यादव, बलवंत कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, गौरी शंकर, कौशल कुमार उपाध्याय, संजय भारती आदि विभिन्न संगठनों के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

रसड़ा संवाददाता के अनुसार तहसील प्रांगण में उत्तर प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ के तत्वावधान में लेखपालों ने बैरिया विधायक के भतीजे एवं सहयोगियों द्वारा कार्यालय में घुसकर अनिल कुमार श्रीवास्तव के साथ उदंडता एवं मारपीट किए जाने के विरोध में धरना प्रदर्शन कर उप जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश यादव को पत्रक सौंपा। वक्ताओ ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। छह जुलाई को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करने की घोषणा की गई। इस मौके पर विंध्याचल यादव, लल्लन सिंह, अजय कुमार सिंह, विवेकानंद सिंह, हरेंद्र नाथ पांडेय, महेन्द्र सिंह, शिवनाथ राम, विनोद यादव, सियाराम यादव, मुसाफिर चौहान आदि लोग उपस्थित रहे। अध्यक्षता कमला प्रसाद एवं संचालन अरविंद नाथ यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed