फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   परिवार संग शिक्षक बैठा अनशन पर

परिवार संग शिक्षक बैठा अनशन पर

Mon, 05 Feb 2018 10:56 PM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
परिवार संग शिक्षक बैठा अनशन पर
बैरिया। रेवती थाना क्षेत्र के दलछपरा निवासी शिक्षक ब्रजेश तिवारी अपने पूरे परिवार के साथ सोमवार की शाम को कबाले में ली हुई भूमि से अतिक्रमण नहीं हटाए जाने से नाराज होकर एसडीएम आवास के मुख्य गेट पर आमरण अनशन पर बैठ गए। तहसीलदार शशिकांत मणि को दिए पत्रक में आरोप लगाया गया है कि मेरी कबाले की भूमि को गांव के दबंग ने कब्जा कर लिया है, चकबंदी अधिकारी द्वारा पैमाइश भी कर लिया गया है। बताया है कि अतिक्रमित भूमि खाली कराने के लिए तीन बार चकबंदी अधिकारियों को बुलाया गया लेकिन एसएचओ रेवती की ओर से फोर्स उपलब्ध नहीं कराई गई। आरोप लगाया कि कई बार तहसीलदार व एसडीएम से भी गुहार लगाई लेकिन कोई नही सुना। शिक्षक ब्रजेश तिवारी के साथ उनकी पत्नी अनिता तिवारी, पुत्र व एक पुत्री भी है। तहसीलदार शशिकांत मणि ने आश्वासन दिया कि अगर कल हमे थाना से फोर्स मिला तो अतिक्रमण हटवा दिया जाएगा, लेकिन अनशन पर बैठे शिक्षक का कहना है कि इनके आश्वासन पर विश्वास नही है, क्योंकि अब तक हमेें केवल आश्वासन ही दिया जाता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed