फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   एजेंसी भुगतान रोके तो कराएं मुकदमा

एजेंसी भुगतान रोके तो कराएं मुकदमा

Mon, 18 Dec 2017 10:45 PM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
एजेंसी भुगतान रोके तो कराएं मुकदमा
बलिया। जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने सेवा प्रदाता कंपनी के माध्यम से रखे गए कर्मियों के भुगतान रोके जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने साफ कहा है कि जिन विभागों में आउटसोर्सिंग से कर्मी रखे गए हैं, वहां सरकारी पैसा एजेंसी को भेजने के बाद अगर समय से कर्मी को भुगतान नहीं होता है तो उसका कारण देख लें। अनावश्यक भुगतान रोके रखने की स्थिति में सीधे एजेंसी पर मुकदमा दर्ज कराएं।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा में आउटसोर्सिंग से रखे गए कर्मियों के लम्बित भुगतान पर नाराजगी जताई। कहा कि 8-10 हजार पर काम करने वाले कर्मियों का कई महीने भुगतान रोकना अत्यंत ही दुखद है। ऐसी स्थिति क्षम्य योग्य नहीं होगी। उन्होंने बैठक में ही मुख्य कोषाधिकारी, अपर जिलाधिकारी व जॉइंट मजिस्ट्रेट की त्रि-स्तरीय कमेटी गठित करते हुए जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। कहा कि सरकारी पैसे कब एजेंसी को दिए गए और एजेंसी ने कब किस आउटसोर्सिंग कर्मी को भुगतान किया, ईपीएफ कटा या नहीं। इन सब विन्दुओं पर बकायदा जांच कर रिपोर्ट देने को कहा। वहीं इसका पूरा विवरण भी बेसिक शिक्षा अधिकारी से 20 दिसम्बर तक मांगा। सवाल किया कि भुगतान लंबित रहा, इसकी शिकायत मिली तो एजेंसी पर एफआईआर क्यों नहीं हुआ ? स्वास्थ्य विभाग में ऐसी ही स्थिति की शिकायत मिलने पर खेद जताते हुए सीएमओ को निस्तारित करने को कहा है।
विज्ञापन

इनसेट...
अवैध कब्जे पर लगाई क्लास
बलिया। जिलाधिकारी ने अवैध कब्जों ओर सख्ती दिखाते हुए सभी अधिकारियों को सख्त चेतवनी दी। प्रशासनिक अधिकारियों से सवाल किया कि चकरोड, तालाब, खलिहान व अन्य सार्वजनिक सम्पत्ति पर अतिक्रमण हटाने में शिथिलता क्यों ? अभियान चलाकर 15 दिन के अंदर सरकारी जमीनों से अतिक्रमण हटवा देने का सख्त आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed