फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   मण्डलीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता 21 एवं 22 दिसम्बर को मऊ में

मण्डलीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता 21 एवं 22 दिसम्बर को मऊ में

Wed, 13 Dec 2017 11:41 PM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
मण्डलीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता 21 एवं 22 दिसम्बर  को मऊ में
बलिया। जिला रैली के टीम स्पर्धा खो-खो, कबड्डी आदि में प्रथम स्थान और एथलेटिक्स (दौड़, कूद, फेंक) में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों की 05 प्रतियों में पूर्ण और स्पष्ट रूप से भरा पात्रता प्रमाण पत्र 16 दिसम्बर तक तहसीली स्कूल पर अनिवार्य रूप से संकलित किये जाने है, अन्यथा की स्थिति में किसी भी टीम / खिलाड़ी की मण्डलीय रैली में प्रतिभागिता संभव नहीं होगा। मंडलीय रैली में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों की उपस्थिति एवं पात्रता प्रमाण पत्रों का सत्यापन 20 दिसंबर को 12 बजे तक तहसीली स्कूल पर होगा। तत्पश्चात मऊ के लिए सभी टीमें एक साथ प्रस्थान करेंगी। सभी टीम प्रभारी एवं प्रधानाध्यापक यह सुनिश्चित करेंगे कि खिलाड़ी की अभिलेखीय आयु के साथ चिकित्सीय आयु भी उच्च प्राथमिक के लिए 14 और प्राथमिक के लिए 10 वर्ष अधिकतम होनी चाहिए। इसकी जानकारी देते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय ने बताया कि संबंधित टीम प्रभारी /प्रधानाध्यापक इस मामले में समय से अपने दायित्व का निर्वहन कर लें, ताकि किसी प्रकार की दिक्कत न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed