फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   संपर्क मार्ग पर सालभर बाद भी काम शुरू नहीं

संपर्क मार्ग पर सालभर बाद भी काम शुरू नहीं

Fri, 27 Oct 2017 10:46 PM IST
Updated Fri, 27 Oct 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
संपर्क मार्ग पर सालभर बाद भी काम शुरू नहीं
लालगंज। गोपालपुर और शिवपुर गांव के बीच लालगंज संपर्क मार्ग का शिलापट्ट सपा सरकार में लगा दिया गया था लेकिन सालभर बाद भी काम नहीं शुरू किया गया। 2016 में लगाए गए शिलापट्ट पर तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बैरिया आगमन के दिन दो मई 2016 की उद्घाटन तिथि अंकित है।
विज्ञापन

पूर्वांचल विकास निधि से बनने वाला तीन किलोमीटर दूरी के लालगंज संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए लोकनिर्माण विभाग से वर्ष 2016 में 188.37 लाख रूपए की लागत से बनाने के लिए लालगंज शिवपुर मार्ग पर एक शिलापट्ट लगाया गया है। उक्त शिलापट्ट के सापेक्ष एक साल बीत जाने के बाद काम नहीं हो पाया है, जबकि इस रास्ते से हजारों लोगों का बाजार, स्कूल व बैंक , पोस्ट ऑफिस जाने का रास्ता है। जबकि इस रास्ते से सैकड़ों की संख्या में प्रत्येक दिन लोग बाजार करने से लेकर अन्य कामों के लिए आते जाते हैं। उक्त शिलापट्ट के विषय में शिवपुर निवासी ददन सिंह का कहना है कि ये शिलापट्ट चुनाव के दिनों से कुछ दिन पहले रातोरात किसी ने गाड़ दिया था। वहीं भगवानपुर निवासी अजय का कहना था कि लोगों को गुमराह कर केवल वोट हासिल करने के लिए उद्घाटन कर शिलापट्ट लगाया गया था। वहीं लालगंज निवासी मुन्ना गुप्ता ने उक्त शिलापट्ट को लगाने के मकसद केवल राजनितिक स्वार्थ ही बताया और कहा कि तभी तो लगभग एक साल बीत जाने के बाद भी इस संपर्क मार्ग पर कार्य शुरू नहीं हुआ। क्षेत्रीय लोगों में गोपालपुर निवासी अनिल उपाध्याय, शिवपुर संतोष पांडेय, भगवानपुर निवासी संतोष, समाजसेवी अमित मिश्रा आदि लोगों ने इस ओर जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मांग किया है कि उक्त संपर्क मार्ग को शीघ्र ही बनवाया जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed