फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   कथा श्रवण कर ब्राह्मणों को कराया भोजन

कथा श्रवण कर ब्राह्मणों को कराया भोजन

Tue, 05 Sep 2017 11:24 PM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
कथा श्रवण कर ब्राह्मणों को कराया भोजन
बलिया। अनंत चतुर्दशी का पर्व नगर सहित ग्रामीण इलाकों में मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने विभिन्न स्थानों पर आयोजित अनंत पाठ में उपस्थित होकर भगवान विष्णु तथा माता लक्ष्मी सहित अन्य देवी देवताओं की पूजा अर्चना की तथा चौदहमाढो अनंत के धागे बांधे। इस अवसर पर चंद्रशेखर नगर स्थित शंकर महादेव मंदिर, बालेश्वर नाथ मंदिर, भृगु मंदिर, जापलिनगंज मंदिर समेत अन्य स्थानों पर अनन्त भगवान की कथा सुनी। श्रद्धालुओं ने अनंत भगवान की विशेष पूजर्क्चना कर खुशहाली की दुआएं मांगी। श्रद्धालुओं ने अनंत भगवान का उपवास रखने के बाद कथा का श्रवण कर व्रत खोला। मंदिरों में सामूहिक रूप से अनंत भगवान की कथा वाचन का आयोजन किया गया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण में भाग लेकर अनंत भगवान को पुष्प, प्रसादी पंचामृत चढ़ाकर आरती की गई। कथा श्रवण के बाद व्रतियों ने ब्राह्मणों को दान दक्षिणा और भोजन भी कराया। पंडित आनंद उपाध्याय ने बताया कि अनन्न भगवान की कथा श्रवण मात्र से ही पाप नष्ट हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed