फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   डीएम कार्यालय पर छात्रनेताओं ने दिया धरना, सौंपा ज्ञापन

डीएम कार्यालय पर छात्रनेताओं ने दिया धरना, सौंपा ज्ञापन

Wed, 23 Aug 2017 11:27 PM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
डीएम कार्यालय पर छात्रनेताओं ने दिया धरना, सौंपा ज्ञापन
बलिया। छात्र संघर्ष समिति बलिया के तत्वावधान में छात्रों ने बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना दिया और डीएम को ज्ञापन सौंपा। जिसमें टीडी कालेज के छात्रनेताओं पर से फर्जी मुकदमा हटाने और कोतवाल को निलंबित किए जाने की मांग की गई। समिति ने मांगे नहीं माने जाने पर प्रदेशव्यापी हड़ताल किए जाने का अल्टीमेटम दिया।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के संयोजक नागेंद्र बहादुर सिंह झुन्नू ने कहा कि पिछले दिनों टीडी कालेज में हो रहे धांधली व मनमानी के खिलाफ आंदोलित छात्रों को फर्जी मुकदमा कायम कर जिला जेल भेज दिया गया था। जिला जेल में तबीयत खराब होने पर छात्रनेताओं को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था, जहां से प्रशासन ने मंगलवार की रात छात्रनेताओं को जबरिया गैर जनपद के कारागार में भेज दिया गया। उन्होंने मांग किया कि छात्रनेताओं को वापस बुलाकर जिला चिकित्सालय में इलाज करवाया जाय और उनके ऊपर लग फर्जी मुकदमें को हटाते हुए कोतवाल को तत्काल निलंबित किया जाय।
विज्ञापन

चेताया कि अगर हमारी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया तो प्रदेश व्यापी हड़ताल करने के लिए बाध्य होंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस मौके पर मिथिलेश सिंह मोती, अंब्रिश ओझा, सुजीत सिंह परिहार, अश्वनी सिंह, अभिजीत तिवारी, यशजीत सिंह, अभिषेक यादव, अमित दुबे, आशुतोष ओझा, विकास कुमार, कमल पांडेय, मानवेंद्र विक्रम सिंह, विकास पांडेय लाला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट...
आत्मदाह की दी चेतावनी
बलिया। श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष शिप्रांत सिंह गौतम एवं पूर्व अध्यक्ष राजेश कुमार प्रिंस ने संयुक्त रूप से बुधवार को विज्ञप्ति जारी कर चेताया कि गुुरुवार की शाम तक सभी छात्रनेताओं को पुन: जिले में नहीं बुलाया गया तो एससी कालेज चौराहा, कुंवर सिंह चौराहा, टीडी चौराहा में से किसी भी चौराहे पर आत्मदाह करेंगे। जिसकी जिम्मेदारी जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की होगी।


इनसेट...
गैर जनपद कारागार भेजे गए छात्रनेता
बलिया। टीडी कालेज के प्राचार्य से दुर्व्यवहार करने के मामले में जिला कारागार में निरूद्ध 10 छात्रनेताओं के भूख हड़ताल के दौरान तबीयत बिगडने पर जिला अस्पताल में जिला प्रशासन ने भर्ती करवाया था। जहां से जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासन ने गाजीपुर में चार, मऊ में तीन व देवरिया में तीन छात्रनेताओं को शिफ्ट कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed