{"_id":"5984a89d4f1c1bb9358b47ad","slug":"171501866141-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज में राखी दिन मुफ्त यात्रा बहनों के लिए उपहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज में राखी दिन मुफ्त यात्रा बहनों के लिए उपहार
Updated Fri, 04 Aug 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहन के अटूट रिश्ते को और अधिक मजबूती देने के लिए शासन के निर्देश पर रोडवेज बसों में बहनों का किराया माफ कर दिया है। राखी के दिन बहन किराए के अभाव में अपने भाई को रक्षासूत्र बांधने से वंचित न रहे। इस फरमान से महिलाओं में काफी खुशी है। महिलाओं ने कहा कि सरकार और रोडवेज की पहल काफी सराहनीय है।
नगर के प्रोफेसर कालोनी निवासी पूजा यादव बताती हैं कि रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के अटूट रिश्ते को मजबूती प्रदान करने वाला पर्व है। आर्थिक तंगी में कई बहनें अपने भाइयों की कलाई में राखी नहीं बांध पाती है। लेकिन प्रदेश सरकार के फरमान के बाद इस बार बहने अपने भाई को राखी बांधने जाएंगी। वह भी बिना किराए के। यह सुनकर काफी अच्छा लगता है।
गुरुद्वारा रोड निवासी सुभद्रा देवी बताती है कि बहनें इस बार शासन की ओर से रोडवेज सेवा फ्री किए जाने का लाभ उठाएंगी। सरकार का यह कदम उचित और सराहनीय है। स्टेशन रोड निवासी ज्योति रानी बताती हैं कि सरकार ने बहुत अच्छा निर्णय लिया है। बहने अपने भाई को राखी बांधेगी। इससे उनके बीच का रिश्ता और अटूट हो जाएगा।
विज्ञापन
निधरिया निवासी प्रीति बताती हैं कि अगर सरकार ने राखी के दिन रोडवेज में किराया मुक्त करना बहनों के लिए काफी बड़ा उपहार है। इस सरकारी फैसले के लिए हम बहनें सूबे के सीएम और सरकार इसके लिए बधाई देती है।