फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   170 huts to ashes by the fire of the stove

चूल्हे की आग से 170 झोपड़ियां राख

Thu, 14 May 2015 11:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Thu, 14 May 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
170 huts to ashes by the fire of the stove
बांसडीह तहसील क्षेत्र के टिकुलिया दियर गांव में चूल्हे की आग ने 150 परिवारों को बेघर कर दिया। डेढ़ सौ परिवारों की 170 झोपड़ियां और गृहस्थी के सामान नष्ट हो गए। सैकड़ों कुंतल अनाज, लाखों के गहने, नकदी आदि राख हो गए।
विज्ञापन


आग में दो युवकों के बारात का सामान जल गया, इसके चलते बारात नहीं जा सकी। ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड कर्मियों ने घंटों मशक्कत कर आग पर काबू पाया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम अनुज सिंह ने मौका मुआयना किया तथा भोजन आदि की व्यवस्था की।
विज्ञापन


रामजी चौधरी के यहां गुरुवार को बेटी को ससुराल भेजने के लिए चूल्हे पर मिठाई बन रही थी। इसी बीच चूल्हे से निकली चिंगारी झोपड़ी तक जा पहुंची और आग लग गई। अभी कोई कुछ समझ पाता कि दशरथ यादव, राम गिरी, श्याम देव लोचन, श्रीराम यादव, रामनाथ, छितेश्वर, विजय बहादुर, रामनाथ, फतेहबहादुर, संतोष, शिव कुमार, राजेंद्र, विश्वनाथ, फागू सहित 150 परिवारों की 170 रिहायशी झोपड़ी आग के आगोश में आ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सब कुछ नष्ट हो गया। लाखों रुपये मूल्य के अनाज, गहने, बिस्तर, नकदी सब कुछ जलकर राख हो गया। अगिभन कांड के बाद 150 परिवार खुले आसमान तले आ गए हैं। इनमें से ज्यादातर किसान थे, जिनका रोते-रोते बुरा हाल था। उधर, दुबहर क्षेत्र के बिसैनी डेरा निवासी जगमोहन सिंह की रिहायशी झोपड़ी में आग लगने के कारण हजारों की क्षति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed