फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   17 people burnt to ashes in fire

अगलगी में 17 लोगों के मड़हे जल कर राख

Sat, 24 Apr 2021 05:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 05:13 PM IST
विज्ञापन
17 people burnt to ashes in fire
बैरिया क्षेत्र के सुरेमनपुर (गंगापुर) गांव में बीती रात अज्ञात कारणों से लगी आग तथा निकलती लपटे। - फोटो : BALLIA
बैरिया। थाना अंतर्गत गंगापुर (सुरेमनपुर) यादव बस्ती में शनिवार की भोर में अज्ञात कारणों से लगी आग में 17 लोगों के मड़हे जलकर राख हो गए। झोपड़ी के भीतर सो रहे लोग आग लगने की जानकारी होने पर झोपड़ी से निकल कर बाहर भागे। साथ ही पशुओं व परिवार के लोगों को भी बाहर निकाला। अगलगी में सैकड़ों क्विंटल गेहूं, भूसा, आठ साइकिलें और गृहस्थी के अन्य सामान भी जल गए। ग्रामीणों की सूचना पर फायर स्टेशन इब्राहिमाबाद तथा बांसडीह से आई दो फायर ब्रिगेड वाहनों ने दो घंटे तक मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि शनिवार की भोर में करीब तीन बजे रामधनी यादव के रिहायशी झोपड़ी में आग लग गई। जब तक परिवार व आसपास के लोग कुछ करते चल रही हवा के कारण आग ने विकराल रुप ले लिया और आसपास की झोपड़ियों को भी चपेट में ले लिया। अगलगी में श्री भगवान यादव, संतोष, रमेश, लाल बिहारी, सुखारी, सुरेंद्र, जोगिंदर, मंतोष समेत 17 परिवारों की झोपड़ियां व उसमें रखे सामान राख हो गए। सबसे ज्यादा नुकसान लाल बिहारी यादव का हुआ है। उसके घर में बेटी की विदाई कार्यक्रम की तैयारी चल रही थी। विदाई के लिए लाल बिहारी की पत्नी बैंक से 20 हजार रुपये निकाल कर लाई थी और कई सामानों की खरीदारी भी की थी जो अगलगी में जल कर राख हो गया। लाल बिहारी ने क्रय केंद्र पर बेचने के लिए 20 क्विंटल गेहूं रखा था वह भी अगलगी की भेंट चढ़ गया। अग्नि पीड़ित खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। महिलाएं व मासूम बच्चे बगल के प्राथमिक विद्यालय में आश्रय लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed