फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   169 purchasing centers will be built in Azamgarh division for purchasing paddy.

Ballia News: आजमगढ़ मंडल में धान खरीद के लिए बनाए जाएंगे 169 क्रय केंद्र

Fri, 30 Aug 2024 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
169 purchasing centers will be built in Azamgarh division for purchasing paddy.
बलिया। शासन के निर्देश पर आजमगढ़ मंडल में धान खरीद की तैयारी तेज हो गई है। अभी धान की फसल तैयार होने में काफी समय है, बावजूद इसके क्रय केंद्रों की सूची को अंतिम रूप देने के बाद संसाधनों को अपडेट किया जा रहा है। मंडल में 169 क्रय केंद्र खोले जाने पर अंतिम मुहर लग गई है। बलिया, आजमगढ़ व मऊ से जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद अंतिम सूची संभागीय खाद्य नियंत्रक, आजमगढ़ को भेज दी गई है। इसमें सबसे अधिक क्रय केंद्र बलिया में 68 खोले जाएंगे। सबसे कम क्रय केंद्रों की संख्या में मऊ में 39 हैं। आजमगढ़ में 62 क्रय केंद्रों की संस्तुति की गई है। धान खरीद की शुुरुआत होने के बाद डिमांड पर केंद्रों को बढ़ाया जा सकता है। धान क्रय केंद्रों के संचालन के लिए जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है। केंद्रों पर किसानों की सुविधाओं को व्यवस्थित किया जा रहा है। पीसीएफ, क्रय विकास समिति, बी पैक्स की तरफ से अधिक क्रय केंद्र खोले जाएंगे।
विज्ञापन

क्रय केंद्रों पर इनकी होगी व्यवस्था
धान क्रय केंद्रों पर किसानों की सुविधा के लिए मंडी समिति की तरफ से व्यवस्था की जानी है। इसमें किसानों के बैठने, पीने के पानी के साथ ही अन्य सुविधाएं की जाएगी। इसके अलावा धान तौल के लिए इलेक्ट्रानिक कांटा, छन्ना, नापी मापक यंत्र, पावर ड्रायर, पावन डस्टर, जनरेटर आदि। धान की गुणवत्ता परीक्षण हेतु उपकरण आदि।
विज्ञापन

2300 प्रति क्विंटल होगी धान की खरीद, पिछले वर्ष से 117 रुपये अधिक
सरकार ने इस वर्ष धान समर्थन मूल्य को बढ़ा दिया है। किसानों से काॅमन धान 2300 रुपये प्रति क्विंटल खरीद होगी। ग्रेड ए का धान 2320 रुपये में किसान क्रय केंद्र पर बेचेंगे। सरकार ने 117 रुपये समर्थन मूल्य बढ़ाया है। पिछले वर्ष कामन धान प्रति क्विंटल 2123 रुपये व ग्रेड ए की 2203 रुपये में क्रय केंद्रों पर खरीदारी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों से धान खरीद की तैयारी चल रही है। मंडल के आजमगढ़, बलिया व मऊ जनपदों से क्रय केंद्र खोलने की सूची प्राप्त हो गई है। क्रय केंद्रों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए हैं। - राजीव कुमार, संभागीय खाद्य नियंत्रक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed