फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   1684 toilets will be built with 2.02 crores in 40 villages on the banks of Ganga

Ballia News: गंगा किनारे के 40 गांवों में 2.02 करोड़ से बनेंगे 1684 शौचालय

Wed, 09 Aug 2023 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Aug 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
1684 toilets will be built with 2.02 crores in 40 villages on the banks of Ganga
स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत गंगा किनारे के गांवों को ओडीएफ करने की कवायद तेज हो गई है। जिले के पांच ब्लाॅकों के गंगा किनारे वाले 40 गांवों में कुल 1684 शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए शासन की ओर से 2.02 करोड़ की धनराशि भी उपलब्ध करा दी गई है। विभाग की ओर से इन गांवों में लाभार्थियों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

शासन की ओर से स्वच्छ भारत मिशन के ओडीएफ प्लस टू के तहत गांवों को मॉडल ओडीएफ योजना का संचालन किया जा रहा है। इन गांवों को साफ सुथरा रखने के लिए कूड़ा संयत्र स्थापित करने के साथ ही अन्य तरह के कार्य भी कराए जा रहे हैं। इन गांवों में शौचालयों का समुचित उपयोग निर्धारित करने के लिए भी कवायद जारी है।
विज्ञापन

इसके तहत व्यक्तिगत शौचालयों के निर्माण पर भी जोर है ताकि कोई खुले में शौच को नहीं जाए। शासन ने गंगा को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए गंगा किनारे के 41 ग्राम पंचायतों को भी मॉडल ओडीएफ योजना में शामिल किया है। योजना के तहत गंगा किनारे के पांच ब्लॉकों के 40 गांवों में दो करोड़ दो लाख आठ हजार की लागत से कुल 1684 व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए शासन की ओर से धनराशि भी उपलब्ध करा दी गई है। अब विभाग पंचायती राज विभाग की ओर से इन गांवों में शौचालयों के निर्माण को लेकर लाभार्थियों के चयन प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जल्द ही लाभार्थियों के खाते में धनराशि भी भेजी जाएगी।



------------------



इन ब्लॉकों के गांवों में होगा शौचालयों का निर्माण



ब्लॉक शौचालयों की संख्या



बैरिया 128

बेलहरी 804

दुबहर 221
मुरली छपरा 235
सोहांव 296
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed