फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   167 bed reserve, system tested in mockdrill to protect against corona in the district

Ballia News: जिले में कोरोना से बचाव को 167 बेड रिजर्व, मॉकड्रिल में परखी गई व्यवस्था

Tue, 11 Apr 2023 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Apr 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
167 bed reserve, system tested in mockdrill to protect against corona in the district
बलिया। कोरोना के नए वेरियंट को परखने और बचाव के लिए जिले के एलवन और एलटू अस्पताल में मॉकड्रिल किया गया। जिले में 175 बेड रिजर्व किए गए हैं। मंगलवार को लखनऊ से आए स्टेट नोडल बीके यादव ने कोविड से बचाव की तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन


माकड्रिल के दौरान बंसतपुर में कोविड से बचाव के लिए 55 बेड था। इसमें 18 वेंटीलेटर की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा, 54 ऑक्सीजन कंसट्रेंटर, 102 छोटे सिलेंडर, 64 ऑक्सीजन जंबो सिलेंडर और 4900 पीपीई कीट उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


ऑक्सीजन प्लांट से सभी बेड में पाइप लाइन द्वारा ऑक्सीजन की सप्लाई हो रही है या नहीं, इसकी जांच स्टेट नोडल ने खुद कराई है। इसके साथ टीम ने एलवन रेवती पर 30 बेड, सोनबरसा 30 बेड, सीयर 30 बेड और खेजूरी पर 30 बेड रिजर्व था। वहां कोविड से बचाव के संसाधन देखा। उनके साथ में डीओ अभिषेक सिंह, उज्जवल, जियाउल हुद्दा, डब्लूएचओ व अधीक्षक, डॉक्टर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण बढ़ने की सूचना के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा में चिकित्सकों व चिकित्साकर्मियों ने मॉकड्रिल किया। मरीज को तीन मिनट के अंदर एंबुलेंस से उतारकर बेड पर पहुंचाकर ऑक्सीजन मास्क लगाने का प्रदर्शन किया।
जनपद में मिले कोरोना पॉजिटिव केस के बाद स्वास्थ्य विभाग एनी टाइम के लिए एक्शन मोड में है। इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पर मंगलवार को मॉकड्रिल किया गया।

चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय कुमार यादव, सत्यवान सिंह, केदार यादव, अवध नारायण, ओम प्रकाश पांडे, बंशीधर, आनंद सिंह, विशाल सिंह आदि स्वास्थ्य कर्मियों ने भाग लिया। डॉ. विजय यादव ने बताया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पर कोरोना संक्रमितों के लिए उपयोग में आने वाली औषधि, पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। 48 ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर अस्पताल पर उपलब्ध है।

उधर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर स्थित एल-1 कोविड अस्पताल पर अधीक्षक डॉ. आरके सिंह के निर्देशन में माकड्रिल किया गया। मरीज को एंबुलेंस से सीएचसी आया तथा व्हीलचेयर से मुख्य द्वार होकर अस्पताल में प्रवेश किया। जिसे कोरोना वारियर्स द्वारा अस्पताल में भर्ती कराने के बाद गाइड लाइन के अनुसार उपचार शुरू किए जाने का सफल प्रयोग किया गया।


अधीक्षक ने बताया कि सीएचसी के एल-1 कोविड अस्पताल में नए मरीजों के इलाज के लिए 30 बेड, दो आईसीयू बेड, व्हीलचेयर, ऑक्सीजन प्लांट से सभी बेड पर आपूर्ति व्यवस्था, मास्क, हैंड सैनिटाइजर, विपरीत परिस्थितियों से निपटने के लिए 10 ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था है। उन्होंने बताया कि एल-1 कोविड अस्पताल में इलाज के बावजूद गंभीर स्थिति होने पर मरीज को बसंतपुर एल-2 कोविड अस्पताल को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed