{"_id":"58a05f744f1c1b5933d83ff0","slug":"166-employees-par-darj-hoga-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"166 कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज होगा मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
166 कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज होगा मुकदमा
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Sun, 12 Feb 2017 06:43 PM IST
विज्ञापन
चुनाव
- फोटो : demo pic
चुनावी ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने के मामले में कुल 166 कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जायेगा। प्रशिक्षण के अंतिम दिन 17 कर्मचारी अनुपस्थित रहे। चार दिवसीय प्रशिक्षण की समाप्ति के बाद अधिकारी कार्रवाई में जुट गये हैं।
विधानसभा चुनाव को लेकर अधिकारियों का तेवर चढ़ता जा रहा है। चुनावी ड्यूटी को लेकर पहले चरण में चार दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसमें कुल 6528 कर्मचारियों को बुलाया गया था। लेकिन पहले दिन 64 कर्मचारी अनुपस्थित रहे।
हालांकि इसमें पांच कर्मचारी अगले दिन प्रशिक्षण में शामिल हो गये लेकिन 59 कर्मचारियों ने कोई सूचना नहीं दी। इसके अलावा दूसरे दिन 49, तीसरे दिन 41 व रविवार को अंतिम दिन भी 17 कर्मचारी अनुपस्थित रहे। प्रभारी कार्मिक व सीडीओ संतोष कुमार ने बताया कि इन कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
उधर, अंतिम दिन कर्मचारियों के प्रशिक्षण का जायजा आला अफसरों ने लिया। प्रभारी कार्मिक ने बताया कि कुल 6362 कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया है। इस मौके पर सीडीओ संतोष कुमार, उपनिदेशक कृषि टीपी शाही, पीडी आरके त्रिपाठी, डीडीओ शशिमौलि मिश्रा, जिला कृषि अधिकारी जेपी यादव, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नरेंद्र विश्वकर्मा आदि थे।