फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   मतदान केंद्रों को मॉडल बनाने की तैयारी में जुटे प्रधान

मतदान केंद्रों को मॉडल बनाने की तैयारी में जुटे प्रधान

Mon, 29 Apr 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
मतदान केंद्रों को मॉडल बनाने की तैयारी में जुटे प्रधान
बैरिया। तहसील प्रशासन ने जूनियर हाईस्कूल बैरिया को मॉडल और लक्ष्मण बाबा इंटर कॉलेज स्थित मतदान केंद्र को सखी मतदान केंद्र बनाने के लिए चयनित किया है। ब्लाक क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने अपने गांव के मतदान केेंद्रों को मॉडल बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मॉडल मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए स्वागत द्वार बनाए जाएंगे। मतदान के लिए कतार में खड़े मतदाताओं की प्यास बुझाने के लिए पेयजल की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए मतदान मित्र का चयन कर ब्लॉक और बीआरसी के प्रांगण में उन्हें एक दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

चकिया के प्रधान प्रतिनिधि अरुण कुमार सिंह ने बताया कि उनके गांव में स्थित मतदान केंद्र को मॉडल मतदान केंद्र बनाने की तैयारी है। इसमें प्राथमिक विद्यालय चकिया नंबर एक व जमालपुर इंटर कॉलेज मतदान केंद्र शामिल हैं। श्रीनगर के प्रधान राजेश यादव ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय नंबर एक व प्राथमिक विद्यालय बड़तर को मॉडल मतदान केन्द्र बनाया जाएगा। बताया कि मतदान केन्द्र पर स्वागत द्वार, पूछताछ, पंखे, कूलर की व्यवस्था के अलावा मतदान कर्मियों से लेकर मतदाताओं तक के लिए पेयजल की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोटवां के प्रधान प्रतिनिधि गौरीशंकर प्रसाद ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय व जूनियर हाईस्कूल रानीगंज बाजार को मॉडल मतदान केंद्र का रूप दिया जाएगा। मतदान केंद्र पर पेयजल के अलावा बुजुर्गों, दिव्यांगों को मतदान केन्द्र तक ले जाने व ले आने की व्यवस्था की जाएगी। केहरपुर के प्रधान विजयकांत पांडेय ने बताया कि सुघरछपरा मतदान केंद्र को मॉडल मतदान केन्द्र बनाया जाएगा। अन्य गांवों में भी प्रधान मतदान केंद्रों को मॉडल बनाने की तैयारी में जुटे हैं।

मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए ग्राम प्रधानों को इच्छानुसार मॉडल मतदान केेंद्र बनाने को कहा गया है। इसके लिए मतदाता मित्र का चयन कर उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा।-विपिन कुमार जैन, उपजिलाधिकारी, बैरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed