फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   भाजपा उम्मीदवार मस्त करेंगे 26 को नामांकन

भाजपा उम्मीदवार मस्त करेंगे 26 को नामांकन

Mon, 22 Apr 2019 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
भाजपा उम्मीदवार मस्त करेंगे 26 को नामांकन
बलिया। बलिया संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह मस्त 26 अप्रैल को नामांकन करेंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ वीरेंद्र सिंह मस्त ने सोमवार को पांच विधानसभा क्षेत्रों में दौरा किया। सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दी गई है। भाजपा प्रत्याशी जहां गाजीपुर के विधानसभा क्षेत्र मुहम्मदाबाद व जहूराबाद में जनसंवाद किया। वहीं, विधायकों के नेतृत्व में गठित संगठन की टीमें विधानसभा क्षेत्र बलिया, फेफना तथा बैरिया में सक्रिय रहीं।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे ने बताया कि 26 अप्रैल को कार्यकर्ता रामलीला मैदान पर एकत्रित होंगेे। रोड शो करते हुए सभी कार्यकर्ता टाउन कॉलेज चौराहे तक जाएंगे। प्रत्याशी के साथ प्रस्तावक तथा समर्थक ही कलेक्ट्रेट में प्रवेश करेंगे। इस दौरान प्रदेश मंत्री उपेंद्र तिवारी, बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह, बलिया नगर विधायक आनंद स्वरूप शुक्ल, मुहम्मदाबाद विधायक श्रीमती अलका राय, महामंत्री संजय मिश्र, नंदलाल सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, जयप्रकाश साहू, जिला पंचायत सदस्य चंद्रप्रकाश पाठक, वशिष्ठ दत्त पाण्डेय, खड़क बहादुर तिवारी, ठाकुर अनूप सिंह, कन्हैया सिंह शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed