फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   भारतीय सेना के कार्रवाई को पूर्व सैनिकों ने सराहा

भारतीय सेना के कार्रवाई को पूर्व सैनिकों ने सराहा

Wed, 27 Feb 2019 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना के कार्रवाई को पूर्व सैनिकों ने सराहा
बलिया। भारतीय वायु सेना द्वारा पाक अधिकृत कश्मीर के आतंकी ठिकानों पर हमला बोलकर कठोर कार्रवाई को सभी ने सराहा है। जिले के लोगों ने कहा कि ऐसी कार्रवाई समय की मांग थी। जिसे भारत सरकार ने कर दिखाया। इससे शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों के परिजनों को काफी राहत मिली है। इस कार्रवाई से उनके जख्म पर मरहम लगाने का काम किया है।
विज्ञापन

क्या कहते हैं लोग
- अपायल निवासी मुक्तेश्वर यादव का कहना है कि कार्रवाई न किए जाने से आंतकियों का हौसला बढ़ रहा था। जिसे रोकने का काम भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने किया है। हम सेना और सरकार के इस कार्रवाई का तहेदिल से स्वागत करते है।
विज्ञापन

- जनाड़ी निवासी संतोष कुमार पांडेय ने कहा कि पाकिस्तान ने हमेशा छोटी-छोटी हरकते कर कश्मीर के अमन-चैन को बिगाड़ने का काम किया है। इसके जवाब में भारतीय सेना ने जो कार्रवाई किया है उससे देशवासियों के कलेजों को ठंडक पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मुबारकपुर निवासी संतोष राय ने कहा कि पाक अभी तक बुजदिली करता रहा है। लेकिन हमारी भारतीय सेना भी काफी मजबूत है। जिसे भारतीय वायु सैनिकों ने पाक के आतंकी ठिकानों पर हमला कर बता दिया है कि हम किसी से कम नहीं है।
- जेपी ट्रस्ट के सचिव अशोक सिंह ने कहा कि भारतीय सैनिकों ने जो बहादुरी दिखाई है वह सराहनीय है। पाक के आतंकी संगठनों को नेस्तनाबूत कर हमारे देश के सैनिकों ने सबक सिखाने का काम किया है। इसके बाद भी पाक नहीं चेतता है तो और सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-जमालपुर निवासी अरुण कुमार यादव का कहना है पाक के आतंकी संगठनों ने जिस तरीके से हमारे देश के सीआरपीएफ के जवानों पर आत्मघाती हमलाकर हम लोगों को जख्म दिया है उस जख्म पर अब मरहम लगा है।
- नगवा निवासी सीआरपीएफ के सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर विमल पाठक ने का कहना है कि हम अपने सैनिकों की रक्षा के साथ ही आतंकी संगठनों को सबक सिखाने के लिए ऐसा कर रहे हैं। भारतीय सेना ऐसे आतंकी संगठनों को जड़ से समाप्त करने के लिए काफी है।
- पूर्व सीआरपीएफ जवान आनंद सिंह ने कहा कि देश के 44 जवानों पर आत्मघाती हमला बोलकर पाक के आतंकी संगठनों ने जो चुनौती दी थी। उसे स्वीकार करते हुए भारतीय सेना जो कार्रवाई की है, वह सही है। भारतीय सैनिकों का इससे हौसला बढ़ा है।
- बैरिया निवासी पूर्व सैनिक कामेश्वर सिंह ने कहा कि हम लोग भले ही सेवानिवृत्त हो गए है लेकिन भारतीय सेना की कार्रवाई देखकर हम लोगों का भी खून गर्म होने लगा है। यदि सरकार कहती है तो हम लोग भी भारतीय सेना का पूर्ण रूप से सहयोग करने के लिए तैयार है।
- सेमरा निवासी शिवबहादुर राय ने कहा कि भारतीय सेना ने पीओके के आतंकी ठिकानों पर हमला कर यह बता दिया है कि पाक में आज भी आतंकी संगठनों को पनाह दिया जा रहा है। अब हमारे देश की सेना चुप बैठने वाली नहीं है बल्कि एक-एक आतंकी संगठनों को मार गिराने का समय आ गया है।
- धनपलिया निवासी श्रीभगवान यादव ने कहा कि भारतीय सेना को कमजोर समझना पाक की भूल है। भारत सौहार्द पूर्ण वातावरण में विश्वास करता है। लेकिन बार-बार किसी को छेड़ने का अंजाम यहीं होता है।
- पूर्व सैनिक चंद्रमा राय ने कहा कि हमारी भारतीय सेना बहुत मजबूत है। ईट का जवाब पत्थर से देना जानती है। भारतीय सेना के जवाबी कार्रवाई से हम पूर्व सैनिक काफी खुश है। 44 सीआरपीएफ जवानों के शहीद होने का बदला अब जाकर लिया गया है।
- पूर्व सैनिक केएन सिंह ने कहा कि भारतीय सेना की कार्रवाई से हम पूरी तरह से सहमत है। वर्तमान में पाक आतंकी संगठनों का संरक्षण दे रहा है। जिसका जवाब कड़ाई से दिया जाना जरूरी था। यह पाक के लिए सबक का समय है।

इनसेट...
टीवी और सोशल मीडिया पर चलती रही खबरें
बलिया। पाक अधिकृत कश्मीर के आतंकी ठिकानों पर भारतीय वायुसेना की कार्रवाई को देखने के लिए लोग पूरे दिन टीवी से चिपके रहे। वहीं सोशल मीडिया पर भी सेना के कार्रवाई की खबरें समय-समय पर वायरल होती रही। जिससे भारतीय लोग देखकर अपने-अपने तरीके से खुशी मनाते रहे। देरशाम को नगर के बाजारों में व्यापारियों ने भी तिरंगा लेकर अपने देश की सेना के सम्मान में नारेबाजी की। नगर के शहीद पार्क चौक में लोगों ने अपने-अपने तरीके से खुशी का इजहार किया। शाम के वक्त सेना के समर्थन में लोगों ने नारे गुंजायमान किए। हर कोई सेना के इस कदम को सराहनीय बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed