{"_id":"5c59c209bdec221239761b85","slug":"161549386249-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा-बसपा गठबंधन का दरवाजा उनके लिए खुला है : ओमप्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा-बसपा गठबंधन का दरवाजा उनके लिए खुला है : ओमप्रकाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। भाजपा की सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के काबिना मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि भाजपा से बात नहीं बनी तो उनके दल के लिए सपा-बसपा गठबंधन से तालमेल का दरवाजा खुला हुआ है। कैबिनेट मंत्री राजभर ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री का समर्थन करते हुए सीबीआई कार्रवाई पर सवाल उठाए।
प्रदेश के दिव्यांग जन सशक्तिकरण व पिछड़ा वर्ग मंत्री राजभर ने सोमवार की रात पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा से बात नहीं बनी तो उनके दल के लिये सपा-बसपा गठबंधन से तालमेल का विकल्प खुला हुआ है। हालांकि यह भी कहा कि उनकी सपा व बसपा के किसी नेता से इस संबंध में कोई बातचीत हुई है। पश्चिम बंगाल के घटनाक्रम पर उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बचाव करते हुए सीबीआई की कार्रवाई पर सवाल उठाए। कहा कि सारधा घोटाले के मुख्य आरोपी के यहां सीबीआई ने छापेमारी क्यों नही की जो भाजपा में शामिल हो गए हैं। कैबिनेट मंत्री ने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट पहले ही सीबीआई को तोता करार दे चुका है। उन्होंने पश्चिम बंगाल के ताजा घटनाक्रम को चुनावी ड्रामा बताते हुए कहा कि बगैर किसी आदेश के सीबीआई वहां कैसे से चली गई।