फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   जनचौपाल लगाकर सुनी जनसमस्याएं

जनचौपाल लगाकर सुनी जनसमस्याएं

Sat, 15 Dec 2018 12:59 AM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
जनचौपाल लगाकर सुनी जनसमस्याएं
बांसडीहरोड। क्षेत्र के भुइली गांव में नगर विधायक आनंद स्वरूप शुक्ल ने जनचौपाल लगाई। इस दौरान कहा कि मिश्रौली गांव के समीप एक बिजली उपकेंद्र बनेगा। इसके लिए मनमोहन पांडेय ने नि:शुल्क जमीन दे दी है। कहा कि किसानों की सिंचाई की समस्या से निजात दिलाने के लिए मिश्रौली गांव के समीप सरकारी नलकूप लगाया गया है। जिससे किसानों की खेती की सिंचाई आसानी से अब हो जाएगी। कहा कि लोगों को शुद्ध पानी के लिए गांव में पानी टंकी भी लगाई जाएगी। गांव के लिए 35 पोल एवं एक ट्रांसफार्मर दिया गया है। काम इसी माह से शुरू हो जाएगा। कहा कि भाजपा जनता की समस्याओं के निदान के लिए संकल्पित है। कहा कि 2022 तक हर गरीब को आवास उपलब्ध होगा। समाज एवं सरकार के पहल से ही समाज का विकास होता है। कहा कि भाजपा सरकार काम में विश्वास रखती है । इस मौके पर बृज किशोर पांडेय, घनश्याम पांडेय, बशिष्ठ दत्त पांडेय,प्रेम राय, अमित सिंह, अनुभव सिंह, पंकज पाठक, अनूप वर्मा, राहुल मिश्र, विनोद पांडेय, पप्पू मिश्र, अंकित चौबे, हरेराम पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed