फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   सपा के कार्यकाल का विकास ही दिख रहा धरातल पर

सपा के कार्यकाल का विकास ही दिख रहा धरातल पर

Wed, 10 Oct 2018 12:16 AM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
सपा के कार्यकाल का विकास ही दिख रहा धरातल पर
बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर नगर के टाउन हाल बापू भवन के मैदान पर मंगलवार को सपा के नगर बूथ प्रभारियों तथा पदाधिकारियों का सम्मेलन हुआ। जिसमें सपा के कार्यकाल के विकास कार्यों का गुणगान किया गया। साथ ही मंच से भाजपा सरकार पर निशाना साधा गया। विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने कहा कि मोदी जैसा जुमलेबाज पीएम आज तक नहीं हुआ। जिन उत्तर भारतीयों ने मोदी को वाराणसी से सांसद बनाया, उन्हीं के राज्य गुजरात में उत्तर प्रदेश तथा बिहार के लोगों की अस्मिता तथा जानमाल के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। पेट्रोल की बढ़ रही कीमत लोस चुनाव में भाजपा की परेशानी बढ़ाएगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर ने कहा कि लाल टोपी समाजवाद की पहचान है। भाजपा के लोग 45 पार्टियों से समझौता करते हैं तो ठीक है। हम सपा-बसपा बात कर लिए तो वे लोग बेचैन हो जाते हैं। आलम यह है कि देश की मुद्रा का भाव रोज गिर रहा है। पेट्रोल का दाम रोज बढ़ाया जाता है। सत्ता में बैठे लोग रोजगार विकास पर बात नहीं करते। आज हमारे बूथ प्रभारियों वोटर लिस्ट सही कराने में लग जाए तो हमारे पार्टी की जीत सुनिश्चित है। कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार केवल वादे करती है, किसान-नौजवान-व्यापारी व छात्र विरोधी कार्यों में लिप्त है। कानून-व्यवस्था दम तोड़ रही है। जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव ने कहा कि पीएम मोदी जुमलों की बारिश कर के देश पर शासन करना चाह रहे हैं। अहिंसा के पुजारी और जय जवान जय किसान का नारा देने वाले गांधी और शास्त्री जी की जयंती पर दिल्ली के किसानों पर लाठीचार्ज किया गया। यह तानाशाह सोच का प्रतीक है। पूर्व मंत्री नारद राय ने महंगाई को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मण गुप्ता ने कहा कि बागी बलिया के व्यापारियों पर जीएसटी जैसे कर लगा कर छोटे छोटे व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। इस मौके पर पूर्व विधायक मंजू सिंह, संजय उपाध्याय, राघव सिंह, यशपाल सिंह, राजमंगल यादव, राणाप्रताप सिंह, विश्राम यादव, अरविंद गिरी, धनंजय सिंह, सुभाष यादव, शंकर यादव, अल्ताफ अंसारी, मृत्युंजय तिवारी, बबलू, रामेश्वर पासवान ,धर्मवीर सिंह, मंटू दुबे, विश्वनाथ चौधरी, जमाल आलम, रामजी गुप्ता, आशुतोष ओझा, विवेक यादव, रोहित चौबे आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता विस अध्यक्ष अजय यादव तथा संचालन सुशील पांडेय कान्हाजी ने किया।
विज्ञापन

उधर, नगर के टाउन हाल में चल रहे सपा के बूथ कमेटियों के सम्मेलन के दौरान दो गुटों में अचानक हाथापाई शुरू हो गई। जिससे कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान दोनों ओर से हाथापाई होते देख सांसद नीरज शेखर अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। सूत्रों की मानें तो नगर विधानसभा क्षेत्र के पार्टी के दो बड़े नेताओं के वर्चस्व को लेकर समर्थकों में विवाद हुआ था, जिसे बीच बचाव कर माहौल को शांत करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed