{"_id":"5bb9052f867a5568111e3691","slug":"161538852143-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने परिषदीय स्कूलों का किया निरीक्षण, प्रधानाध्यापक सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने परिषदीय स्कूलों का किया निरीक्षण, प्रधानाध्यापक सस्पेंड
Updated Sun, 07 Oct 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने शनिवार को तीन परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पांडेयपुर में पूर्व माध्यमिक विद्यालय का ताला बंदकर गायब प्रधानाध्यापक राधामोहन उपाध्याय को निलंबित करने का निर्देश दिया। वहीं, प्राथमिक विद्यालय पर लापता शिक्षामित्र पर भी कार्रवाई करने को कहा।
जिलाधिकारी शनिवार को सरकारी स्कूलों में पठन-पाठन की गुणवत्ता जांचने निकले। वे सीधे नगरा क्षेत्र के पांडेयपुर में उच्च प्राथमिक और प्राथमिक विद्यालय पर जा धमके। उच्च प्राथमिक विद्यालय बंद मिला। कुछ देर बाद प्रधानाध्यापक आए और बैंक जाना बताया। सबसे गंभीर बात कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आए एकमात्र छात्र को प्राथमिक विद्यालय की कक्षा में बैठाकर बैंक गए थे। विद्यालय पर अकेले होने के बावजूद कक्षा छोड़कर बाहर जाने पर फटकार लगाई और निलंबित करने का आदेश बीएसए को दिया। उसी परिसर में स्थित प्राथमिक विद्यालय पर शिक्षामित्र अनुपस्थित था। उस पर भी कार्रवाई करने को कहा। पठन-पाठन की स्थिति बेहद खराब होने पर हाल में नियुक्ति पाए अध्यापक को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अभी अस्थायी सेवा है और लापरवाही पर नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है। बच्चों के नाखून बड़े होने, अव्यवस्थित तरीके से बच्चों को पढ़ाने के साथ विद्यालय में टूटे दरवाजे को ठीक नहीं कराने पर भी नाराजगी जताई।