फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   गड्ढे में पलटा मैजिक, बाल-बाल बचे यात्री

गड्ढे में पलटा मैजिक, बाल-बाल बचे यात्री

Fri, 28 Sep 2018 12:26 AM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
गड्ढे में पलटा मैजिक, बाल-बाल बचे यात्री

विज्ञापन
सिकंदरपुर। थाना क्षेत्र के नवानगर गांव के समीप गुरुवार को यात्रियों से भरी मैजिक सवारी गाड़ी गड्ढे में पलट गई उसमें सवार यात्री बाल-बाल बच गए। वहीं चालक मैजिक छोड़ कर मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, सिकंदरपुर बेल्थरा मार्ग पर नवानगर गांव के समीप ग्राम प्रधान के दरवाजे के समीप गुरुवार को यात्रियों से भरी मैजिक असंतुलित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। मैजिक में 14 यात्री बैठे हुए थे। मैजिक का दरवाजा तोड़कर सभी यात्रिओं को ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित निकाल लिया गया। कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों की मदद से 108 नंबर एंबुलेंस बुलाया गया लेकिन यात्रियों को एक निजी चिकित्सक के यहां प्राथमिक उपचार कराया गया प्राथमिक उपचार के बाद सभी यात्री अपने घर के लिए सकुशल वापस लौट गए। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो मैजिक का स्पीड बहुत तेज थी। चालक मैजिक छोड़ कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed