{"_id":"5ab53d4c4f1c1bbf088b6cf7","slug":"161521827148-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाबों के किनारे फलदार पौधों को लगाने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाबों के किनारे फलदार पौधों को लगाने का आह्वान
Updated Fri, 23 Mar 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त कृषि निदेशक आजमगढ़ मंडल एसके सिंह एवं उप कृषि निदेशक (भूमि संरक्षण) आजमगढ़ मंडल पीयूष कुमार शर्मा ने जनपद में कृषि विभाग द्वारा कराए गए कार्यक्रमों का निरीक्षण किया। दो दिवसीय निरीक्षण कार्यक्रम में पहले दिन ग्राम पंचायत डेहरी में भूमि संरक्षण अनुभाग द्वारा क्रिटिकल, विकासखंड रसड़ा में खेत, तालाब योजना के अंतर्गत खोदे गए तालाबों का निरीक्षण किया। संयुक्त कृषि निदेशक एसके सिंह ने किसानों को सलाह देते हुए कहा कि तालाब के किनारे फलदार पौधे जैसे आंवला, अमरूद का रोपण करें। इससे जल संरक्षण के साथ-साथ कृषक को अतिरिक्त आय के साधन भी सृजित होगा। साथ ही इन तालाबों में मत्स्य उत्पादन कर आय में वृद्धि की जा सकेगी।
निरीक्षण के दूसरे दिन विकासखंड सीयर के ग्राम पंचायत चंदायन कला में आत्मा योजना के तहत आयोजित आर्मी स्कूल के प्रदर्शन का निरीक्षण किया। सीड ड्रिल से बुआई के लाभ की जानकारी किसानों को दी गई। उपस्थित कृषकों से अपील किया कि अपने खेतों में सीड ड्रिल द्वारा पनकी में बुआई करें। अधिकारी द्वय ने ग्राम पंचायत पड़री में ज्ञानचंद शर्मा के खेत में लगाए गए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के अंतर्गत गेहूं के क्लस्टर प्रदर्शन का निरीक्षण किया। निरीक्षण कार्यक्रम के अंत में ग्राम पंचायत भदोही में भूमि संरक्षण विभाग द्वारा कराए गए कार्यों का निरीक्षण एवं सत्यापन किया।