{"_id":"5a91a9a44f1c1bc83b8b8b52","slug":"161519495588-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे युवक की मौत दुसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे युवक की मौत दुसरा गंभीर
Updated Sat, 24 Feb 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामगढ़/हल्दी। बलिया-बैरिया राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर शुक्रवार की देर शाम हल्दी थाना क्षेत्र के गहलौत बस्ती के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों की चीख पुकार सुनकर राहगीरों ने मुन्ना सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हल्दी थाना क्षेत्र के मझौवां निवासी जितेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना (46) पुत्र स्व.भुनेश्वर सिंह व मुन्ना सिंह (45) पुत्र परमात्मा सिंह शाम को बैरिया से अपनी दुकान बंद कर लौटते समय रोज की तरह शुक्रवार को भी दोनों लोग अपने घर मझौवां गये। यहां पर रह रहे मम्मी-पापा से मिले और बलिया के लिए निकल पड़े। अभी उनकी बाइक गहलौत बस्ती ही पहुंची थी कि अचानक बाइक के आगे नीलगाय आ गई और उससे टक्कर हो गयी। इससे जितेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना पुत्र स्व. भुनेश्वर सिंह की मौत हो गयी। वहीं पीछे बाइक पर बैठे मुन्ना सिंह पुत्र परमात्मा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। ये दोनों साथी बचपन से ही एक साथ पढ़ने-लिखने के साथ एक ही साथ बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान बैरिया में किये हुए थे। इन दोनों की मित्रता इतनी गहरी थी कि रोज का आना जाना भी एक ही साथ होता था। दोनों साथी अपने परिवार के साथ बच्चों को पढ़ाने के लिए बलिया शहर में रहते थे, घटना की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। वही गांव में मातम का माहौल कायम हो गया है। घर वालों का रोते-रोते बुरा हाल है।
विज्ञापन